Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है -28 को 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आ रही हैं कुशीनगर -कुशीनगर के थाई मोनास्ट्री में रात रुकने के बाद 29 को सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाएंगी रिपोर्ट - अमित त्रिपाठी महराजगंज(सोनौली) थाईलैंड की क्वीन चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी आगामी 29 जनवरी को सोनौली होते हुए लुंबिनी जाएंगी। वे 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर 28 जनवरी को कुशीनगर आ रही हैं। पहली बार कुशीनगर आ रहीं क्वीन दो दिन थाई मोनास्ट्री में ही ठहरेंगी। अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन क्वीन 29 जनवरी को पहले कुशीनगर के ही महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर जाएंगी। वहां बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व भारत-थाईलैंड के मध्य मैत्री पूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष पूजा करेंगी। इसके बाद वह रामाभार स्तूप का पूजन वंदन कर सोनौली के रास्ते लुंबिनी (नेपाल) जाएंगी। क्वीन के सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है। उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर थाई बुद्ध विहार 960 के प्रवक्ता फ्रा बोधिविदेसवजराथाडा (फ्रा रंगसीत सोंगसृ) ने बताया कि रानी का यह दौरा निजी और धार्मिक है।उनके स्वागत के लिए थाई बुद्ध विहार को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।सुरक्षा कारणों से 29 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान बुद्ध विहार में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।रानी के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

29 को सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाएंगी थाईलैंड की रानी

28 को 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर आ रही हैं कुशीनगर
कुशीनगर के थाई मोनास्ट्री में रात रुकने के बाद 29 को सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाएंगी

रिपोर्ट – अमित त्रिपाठी महराजगंज(सोनौली)

थाईलैंड की क्वीन चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी आगामी 29 जनवरी को सोनौली होते हुए लुंबिनी जाएंगी। वे 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर 28 जनवरी को कुशीनगर आ रही हैं। पहली बार कुशीनगर आ रहीं क्वीन दो दिन थाई मोनास्ट्री में ही ठहरेंगी।
अपनी धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन क्वीन 29 जनवरी को पहले कुशीनगर के ही महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर जाएंगी। वहां बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति व भारत-थाईलैंड के मध्य मैत्री पूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विशेष पूजा करेंगी। इसके बाद वह रामाभार स्तूप का पूजन वंदन कर सोनौली के रास्ते लुंबिनी (नेपाल) जाएंगी। क्वीन के सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है।
उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर थाई बुद्ध विहार 960 के प्रवक्ता फ्रा बोधिविदेसवजराथाडा (फ्रा रंगसीत सोंगसृ) ने बताया कि रानी का यह दौरा निजी और धार्मिक है।उनके स्वागत के लिए थाई बुद्ध विहार को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।सुरक्षा कारणों से 29 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान बुद्ध विहार में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।रानी के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

Leave a Reply

error: Content is protected !!