
प्राथमिक व जुनियर के विद्यार्थी यूनिफार्म में आएं विद्यालय आशीष सिंह
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावां। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लॉक सेमरियावां के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सांवलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी बीईओ आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आशीष कुमार सिंह ने प्रधानाध्यक से कहा शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से ब्लॉक सेमरियावां के समस्त प्राथमिक, जूनियर हाई स्कूल और संविलयन विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष धनराशि भेजी जा रही है।
ऐसे में अभिभावकों का ये दायित्व बनता है कि अपने बच्चों को नियमित रूप से यूनिफार्म पहनकर ही विद्यालय भेजें।
वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जूता मोजा ड्रेस स्वेटर पहनकर विद्यालय आना और आवश्यक है।शिक्षक छात्र छात्राओं को प्रत्येक दिन प्रेरित करें।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
श्री सिंह ने विद्यालय की साफ सफाई,मीनू अनुसार भोजन,विद्यालय में बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में जफीर अली, इरफान खान, इसरारुल हक,सर्वेश प्रताप सिंह, राम निवास, डा आशीष कुमार,अजीत सिंह,मनोज कुमार अनिल,खुर्शीद अहमद,प्रेम चंद,सुशील शर्मा,बैरागी,फूल चंद,दूधनाथ यादव आदि मौजूद रहे।