रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। शनिवार को सेमरियावा ब्लाक सभागार में तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के तहत पोषण भी पढ़ाई भी विषय की जानकारी दी गई।
सेमरियावा ब्लाक सभागार में शनिवार को तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण के तहत पोषण भी पढ़ाई भी विषय की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक मेहदावल की सीडीपीओ गरिमा ने कहा कि भारत सरकार का एक कार्यक्रम है जो आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है, जिसमें उन्हें पर्याप्त पोषण के साथ-साथ खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा (ECCE) भी दी जाती है, ताकि वे कुपोषण मुक्त हों और स्कूल के लिए तैयार हो सकें।
उन्होंने कहा कि 7 संतुलित आहार का मतलब है कि आपके भोजन में सात मुख्य पोषक तत्व सही मात्रा में हों: कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा (फैट), विटामिन, खनिज (मिनरल्स), फाइबर और पानी, जो शरीर को ऊर्जा, विकास और सभी कार्यों के लिए ज़रूरी होते हैं, और यह विभिन्न खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दाल, फल, सब्जियां, दूध और स्वस्थ वसा से प्राप्त होते हैं।
इस अवसर पर रोशनी, बाल सुधा, अंजनी, अर्चना, मीनाक्षी, पूनम देवी आदि मौजूद रहे।