Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
अपनी शादी को लग्जरी बनाने और पत्नी को महंगे तोहफे देने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते? लेकिन संतकबीरनगर में एक दूल्हे ने तो हद ही पार कर दी। अपनी शादी को शानदार बनाने में आने वाले खर्च को निकालने के लिए उसने बाकायदा एक 'चोर गिरोह' बना डाला। और फिर चोरी पर चोरी की घटनाओं को फिल्मी तरीके से अंजाम देता चला आ रहा था जिसका पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लग्जरी शादी की चाहत रखने वाले दूल्हे समेत इस अंतर्जनपदीय चोर गैंग के कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया।
आपको बता दें कि एस.ओ.जी.  और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के लीडर बलजीत यादव समेत अन्य चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के हत्थे चढ़े इस गैंग के पास से करीब 30 लाख रुपये के हीरे और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा 75 हजार 200 रुपये नकद और एक अवैध तमंचा भी मिला है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने चोरी किए गए माल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में गिरोह के लीडर बलजीत यादव ने बताया कि उसकी शादी अगले महीने फरवरी में होने वाली थी। वह अपनी शादी को बेहद भव्य और 'लग्जरी' बनाना चाहता था। अपनी होने वाली पत्नी को हीरे के गहने देने की चाहत में उसने जुर्म का रास्ता चुना। यह गैंग बाइक से घूमकर बंद पड़े बड़े मकानों की रेकी करता था और मौका पाते ही अपना हाथ साफ कर देता था। गिरोह के सदस्य इतने शातिर थे कि कुछ गहने उन्होंने राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिए थे, तो कुछ सहजनवा में सुनार से गलवा दिए थे।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मुताबिक, इस गैंग ने बखिरा और बेलहरकला थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इस शानदार कामयाबी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है।
फिलहाल, लग्जरी शादी का सपना देख रहा यह दूल्हा अब अपनी बारात ले जाने के बजाय सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

‘रॉयल शादी’ के शौक ने बनाया अपराधी, दूल्हे का ‘चोर गैंग’ गिरफ्तार!

अपनी शादी को लग्जरी बनाने और पत्नी को महंगे तोहफे देने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते? लेकिन संतकबीरनगर में एक दूल्हे ने तो हद ही पार कर दी। अपनी शादी को शानदार बनाने में आने वाले खर्च को निकालने के लिए उसने बाकायदा एक ‘चोर गिरोह’ बना डाला। और फिर चोरी पर चोरी की घटनाओं को फिल्मी तरीके से अंजाम देता चला आ रहा था जिसका पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने लग्जरी शादी की चाहत रखने वाले दूल्हे समेत इस अंतर्जनपदीय चोर गैंग के कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया।
आपको बता दें कि एस.ओ.जी.  और बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के लीडर बलजीत यादव समेत अन्य चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के हत्थे चढ़े इस गैंग के पास से करीब 30 लाख रुपये के हीरे और सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। इसके अलावा 75 हजार 200 रुपये नकद और एक अवैध तमंचा भी मिला है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने चोरी किए गए माल का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बरामद कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में गिरोह के लीडर बलजीत यादव ने बताया कि उसकी शादी अगले महीने फरवरी में होने वाली थी। वह अपनी शादी को बेहद भव्य और ‘लग्जरी’ बनाना चाहता था। अपनी होने वाली पत्नी को हीरे के गहने देने की चाहत में उसने जुर्म का रास्ता चुना। यह गैंग बाइक से घूमकर बंद पड़े बड़े मकानों की रेकी करता था और मौका पाते ही अपना हाथ साफ कर देता था। गिरोह के सदस्य इतने शातिर थे कि कुछ गहने उन्होंने राहगीरों को अपनी मजबूरी बताकर बेच दिए थे, तो कुछ सहजनवा में सुनार से गलवा दिए थे।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मुताबिक, इस गैंग ने बखिरा और बेलहरकला थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। इस शानदार कामयाबी के लिए पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है।
फिलहाल, लग्जरी शादी का सपना देख रहा यह दूल्हा अब अपनी बारात ले जाने के बजाय सलाखों के पीछे पहुँच गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!