Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत दुधारा में आयोजित हुई नुक्कड़ सभा रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर सेमरियावां। सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावा के दुधारा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा में सोमवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को ख़त्म कर आपके इस अधिकार को छीन रही है। मनरेगा आपके काम करने के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करती है। मनरेगा में हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी अब आपके पास क़ोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी मिलती थी अब काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गये गांवों में ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि आपके न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार को छीना जा रहा है। आपकी मजदूरी का 100% भुगतान केन्द्र सरकार करती थी इसलिए राज्य सरकार बिना किसी चिन्ता या कठिनाई के आपको काम उपलब्ध कराती थी लेकिन अब राज्य सरकारों को मजदूरी का 40% हिस्सा खुद देना होगा- खर्च बचाने के लिए हो सकता है वो काम ही उपलब्ध न कराएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गये बदलावों की तत्काल वापसी, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रूपये होनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद तव्वाब और संचालन जिला उपाध्यक्ष अहमद जमाल अंसारी ने किये। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, अहमद जमाल अंसारी, अरूण पाण्डेय, मोईन अंसारी, मु. परवेज़ अख्तर, रूआब अली अंसारी, बेचन, मोहम्मद तव्वाब, शहजाद अहमद, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद जैद, एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बिलाल अहमद मुहम्मद आरिफ, इश्तियाक अहमद, हीरालाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इन्होंने कांग्रेस का थामा दामन दुधारा में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम में एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बेलाल अहमद, मुहम्मद आरिफ, मोहम्मद ज़ैद सहित दर्जनों युवाओं ने अयान खान, शमीम अहमद, शाद खान, मोहम्मद इब्राहिम, फैज़ान अहमद, मोहम्मद आरिफ, मादूद अंसारी, रेहान अहमद ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मनरेगा को ख़त्म कर मोदी सरकार आपके इस अधिकार को छीन रही है- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत दुधारा में आयोजित हुई नुक्कड़ सभा

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर

सेमरियावां। सोमवार को विकास खण्ड सेमरियावा के दुधारा में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा में सोमवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को ख़त्म कर आपके इस अधिकार को छीन रही है। मनरेगा आपके काम करने के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित करती है। मनरेगा में हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी अब आपके पास क़ोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। हर गांव में काम की कानूनी गारंटी मिलती थी अब काम केवल मोदी सरकार द्वारा चुने गये गांवों में ही मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आपके न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार को छीना जा रहा है। आपकी मजदूरी का 100% भुगतान केन्द्र सरकार करती थी इसलिए राज्य सरकार बिना किसी चिन्ता या कठिनाई के आपको काम उपलब्ध कराती थी लेकिन अब राज्य सरकारों को मजदूरी का 40% हिस्सा खुद देना होगा- खर्च बचाने के लिए हो सकता है वो काम ही उपलब्ध न कराएं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गये बदलावों की तत्काल वापसी, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रूपये होनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद तव्वाब और संचालन जिला उपाध्यक्ष अहमद जमाल अंसारी ने किये।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, अहमद जमाल अंसारी, अरूण पाण्डेय, मोईन अंसारी, मु. परवेज़ अख्तर, रूआब अली अंसारी, बेचन, मोहम्मद तव्वाब, शहजाद अहमद, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद जैद, एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बिलाल अहमद मुहम्मद आरिफ, इश्तियाक अहमद, हीरालाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इन्होंने कांग्रेस का थामा दामन

दुधारा में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम में एडवोकेट मोहम्मद सालिम, बेलाल अहमद, मुहम्मद आरिफ, मोहम्मद ज़ैद सहित दर्जनों युवाओं ने अयान खान, शमीम अहमद, शाद खान, मोहम्मद इब्राहिम, फैज़ान अहमद, मोहम्मद आरिफ, मादूद अंसारी, रेहान अहमद ने जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!