Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। जनपद में औद्योगिक विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 'जिला उद्योग बन्धु' और 'पी.एम. विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने 'निवेश मित्र पोर्टल' पर लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा के भीतर इनका निस्तारण करें। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों (लीड बैंक मैनेजर) को स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्त पोषण सहायता और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों में रुके हुए आवेदनों का फॉलोअप कर उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृत करें। एडीएम ने कहा कि बैंक स्तर पर देरी के कारण 'सीएम डैशबोर्ड' पर जिले की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विधायक अनिल त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता उद्यमियों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल सके। विधायक ने बैंक समन्वयकों से विशेष रूप से कहा कि जनपद के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाए ताकि जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा हों। बैठक में 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों की भी चर्चा हुई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के लिए निर्धारित 2000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1047 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पोर्टल पर रेडी कर दिए गए हैं। वहीं, पी.एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, पी.एम. विश्वकर्मा सदस्य शिव शंकर विश्वकर्मा, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक अनिल और ADM की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक – युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उद्योगों को रफ्तार देने पर दिया गया जोर

संतकबीरनगर। जनपद में औद्योगिक विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जिला उद्योग बन्धु’ और ‘पी.एम. विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) जय प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सरकारी योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने ‘निवेश मित्र पोर्टल’ पर लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा के भीतर इनका निस्तारण करें। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों (लीड बैंक मैनेजर) को स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ.डी.ओ.पी. वित्त पोषण सहायता और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों में रुके हुए आवेदनों का फॉलोअप कर उन्हें जल्द से जल्द स्वीकृत करें। एडीएम ने कहा कि बैंक स्तर पर देरी के कारण ‘सीएम डैशबोर्ड’ पर जिले की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता उद्यमियों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल सके। विधायक ने बैंक समन्वयकों से विशेष रूप से कहा कि जनपद के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाए ताकि जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।
बैठक में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों की भी चर्चा हुई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के लिए निर्धारित 2000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1047 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पोर्टल पर रेडी कर दिए गए हैं। वहीं, पी.एम. विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए अधिकारियों को उपायुक्त उद्योग के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, पी.एम. विश्वकर्मा सदस्य शिव शंकर विश्वकर्मा, औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!