Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ₹53,47,315 करोड़ का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 7.7% अधिक है, जो हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को लखपति दीदी से आगे बढ़ाकर उद्यमी बनाने, कैंसर सहित 10 गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत देने और मध्यम वर्ग को आयकर में छूट देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा कि सेमी-कंडक्टर, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति करेगा। विपक्ष द्वारा बजट को झुनझुना बताने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक देश को गुमराह करने वाला विपक्ष आज विकास देख बौखला गया है। मोदी सरकार का यह बजट 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है केंद्रीय बजट- प्रभारी मंत्री 

 

संतकबीरनगर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ₹53,47,315 करोड़ का यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 7.7% अधिक है, जो हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने बजट की खूबियां गिनाते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को लखपति दीदी से आगे बढ़ाकर उद्यमी बनाने, कैंसर सहित 10 गंभीर बीमारियों के इलाज में राहत देने और मध्यम वर्ग को आयकर में छूट देने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा कि सेमी-कंडक्टर, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में देश तेजी से प्रगति करेगा। विपक्ष द्वारा बजट को झुनझुना बताने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि दशकों तक देश को गुमराह करने वाला विपक्ष आज विकास देख बौखला गया है। मोदी सरकार का यह बजट 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!