Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में कल एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बड़गो स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का कल भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित सिंह के कुशल संचालन में खुले इस अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे जटिल रोगों का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराना है। इस अस्पताल के शुरू होने से अब मरीजों को हड्डी, जोड़ और नस रोगों के बड़े ऑपरेशनों के लिए महानगरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में यहाँ पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement), पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) और न्यूरो स्पाइन सर्जरी जैसी जटिल सुविधाएं विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, आधुनिक ट्रामा सेंटर, वेंटिलेटर सपोर्ट, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की भी विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर प्रसव व उपचार मिल सकेगा। विशेषज्ञों की पूरी टीम और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ यह अस्पताल आपातकालीन स्थिति में जिले के लिए एक लाइफ-लाइन साबित होगा।

खलीलाबाद में “श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” का कल होगा भव्य शुभारंभ

 

संतकबीरनगर। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में कल एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर बड़गो स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘श्री आर्थो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का कल भव्य उद्घाटन किया जाएगा। वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित सिंह के कुशल संचालन में खुले इस अस्पताल का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को एक ही छत के नीचे जटिल रोगों का विशेषज्ञ इलाज उपलब्ध कराना है।
इस अस्पताल के शुरू होने से अब मरीजों को हड्डी, जोड़ और नस रोगों के बड़े ऑपरेशनों के लिए महानगरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में यहाँ पूर्ण घुटना प्रत्यारोपण (Knee Replacement), पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण (Hip Replacement) और न्यूरो स्पाइन सर्जरी जैसी जटिल सुविधाएं विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, आधुनिक ट्रामा सेंटर, वेंटिलेटर सपोर्ट, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है। महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहाँ स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की भी विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर प्रसव व उपचार मिल सकेगा। विशेषज्ञों की पूरी टीम और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ यह अस्पताल आपातकालीन स्थिति में जिले के लिए एक लाइफ-लाइन साबित होगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!