Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा जनपद-संत कबीर नगर की एक आवश्यक बैठक शनिवार को डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मेंहदावल में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष श्री जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास के प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे पर गहरा रोष व्यक्त किया गया |महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। आरोप लगाया गया है कि यदि किसी भी संगठन के दबाव में आकर जांच को प्रभावित किया गया, तो महासभा चुप नहीं बैठेगी।जिला अध्यक्ष जय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में न्याय नहीं मिला, तो उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा पूरे जनपद में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बैठक में जनपद के लगभग 50 प्रबंधक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में प्रबंधक के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से उदयभान यादव, आनंद कुमार पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, रामचन्द्र शुक्ल, रामा यादव, गंगा प्रसाद दूबे, राधे बाबू, अमरेश प्रसाद चतुर्वेदी, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय और रविशंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित रहे।

प्रबंधक के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग, उ.प्र. विद्यालय प्रबंधक महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा जनपद-संत कबीर नगर की एक आवश्यक बैठक शनिवार को डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मेंहदावल में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष श्री जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास के प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाहक प्रधानाचार्य द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे पर गहरा रोष व्यक्त किया गया |महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। आरोप लगाया गया है कि यदि किसी भी संगठन के दबाव में आकर जांच को प्रभावित किया गया, तो महासभा चुप नहीं बैठेगी।जिला अध्यक्ष जय सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में न्याय नहीं मिला, तो उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा पूरे जनपद में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
बैठक में जनपद के लगभग 50 प्रबंधक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में प्रबंधक के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से उदयभान यादव, आनंद कुमार पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, रामचन्द्र शुक्ल, रामा यादव, गंगा प्रसाद दूबे, राधे बाबू, अमरेश प्रसाद चतुर्वेदी, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय और रविशंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!