मुनीरुल हसन चौधरी के घर हुआ भव्य स्वागत समारोह
रिपोर्ट – मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। जनपद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ़ पप्पू निषाद व सपा नेता सुबोध यादव सपा नेता मुनीरुल हसन चौधरी के आवास पर पहुँचे।
सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ़ पप्पू निषाद ने सपा नेता मुनीरुल हसन चौधरी और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस दौरान सपा नेता मुनीरुल हसन चौधरी व एजाज मुनीर के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ़ पप्पू निषाद ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का माध्यम होते हैं।