विकास खण्ड सेमरियावा के गांवों में नहीं हुई फागिंग
रिपोर्ट – मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के गांवों में शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। जिससे मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जानकारी व मांग के बाद भी सम्बंधित ज़िम्मेदार अनजान बने हुए हैं।
सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के गांव दुधारा, दरियाबाद, मदारपुर, धुसुरा, जातेडीहा, भरवलिया, परसाशेख, बजहरा, कोहरियावा, भंगुरा अहिरानी सहित दर्जनों गांवों में शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। अभी तक गाँव में दवाओं का छिड़काव तक नहीं कराया गया है। बढ़ते मच्छरों का प्रकोप से मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण अब्दुल हकीम, अज़ीज़ अहमद, खुर्शीद आलम, अब्दुल्लाह, नूरुल्लाह, इब्राहिम सिद्दीकी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, अब्दुस्सलाम, फखरे आलम, मुकेश श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।