
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नेहियां खुर्द स्थित द माइंडस्केप एकेडमी में रविवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सव स्थल में तब्दील हो गया, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।
समारोह के दौरान एकेडमी की सभी कक्षाओं के मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर माला पहनाई गई और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए टॉप तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को निःशुल्क किताबें, कॉपियां, स्कूल बैग एवं नए सत्र में प्रवेश की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही इन छात्रों का प्रवेश शुल्क भी पूरी तरह माफ कर दिया गया, जिससे अभिभावकों को बड़ी आर्थिक राहत मिली।
कक्षा-वार मेधावी छात्र
नर्सरी (NS):
प्रथम – वेदांश मिश्रा (95.60%)
द्वितीय – शारिका (95.40%)
तृतीय – मोहम्मद आसिम (92.80%)
एलकेजी (LKG):
प्रथम – आदित्य चौरसिया (98.40%)
द्वितीय – मोहम्मद यूसुफ (96.90%)
तृतीय – राजीव चौरसिया (93.33%)
यूकेजी (UKG):
प्रथम – अहसान रजा खान (99.20%)
द्वितीय – फरहाज खान (98.10%)
तृतीय – वेदांशी मिश्रा (97.90%)
कक्षा 1:
प्रथम – अहयान अहमद (86.07%)
द्वितीय – साक्षी (83.71%)
तृतीय – आर्यन (82.85%)
कक्षा 2:
प्रथम – साहन अशरफ (97.21%)
द्वितीय – हमना खान (96.50%)
तृतीय – अदिति राव (90.02%)
कक्षा 3:
प्रथम – मोहम्मद शाहज़ाद (91.00%)
द्वितीय – माहेक (88.00%)
तृतीय – शिवम (83.71%)
कक्षा 4:
प्रथम – हफ्सा खान (98.69%)
द्वितीय – अनन्या यादव (92.13%)
तृतीय – साक्षी सिंह (91.06%)
कक्षा 5:
प्रथम – आकांक्षा यादव (88.94%)
द्वितीय – श्रृष्टि मौर्या (79.19%)
तृतीय – अंशु (79.13%)
कक्षा 6:
प्रथम – अनुराग चौधरी (93.56%)
द्वितीय – सक्षम सिंह (92.89%)
तृतीय – शिखा यादव (90.72%)
कक्षा 7:
प्रथम – संतोषी (94.72%)
द्वितीय – दिव्यांशु प्रजापति (88.00%)
तृतीय – श्रेया राजभर (83.67%)
कक्षा 8:
प्रथम – आकाश चौरसिया (91.72%)
द्वितीय – रिया (91.33%)
तृतीय – स्वेता चौरसिया (91.11%)
स्कूल टॉपर्स
विद्यालय के समग्र टॉपर अहसान रजा खान (यूकेजी) रहे, जिन्होंने 99.20% अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 4 की हफ्सा खान (98.69%) और कक्षा 2 के साहन अशरफ (97.21%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 7 की संतोषी (94.72%) ने भी शानदार अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकेडमी के प्रबंधक श्रवण अग्रहरि ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और अभिभावकों की आर्थिक चिंता को कम करना है।
अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में इस प्रकार की सुविधा उनके लिए बहुत बड़ी राहत है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे आयोजन में खुशी, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।