मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया में बच्चों को बांटी गई नि:शुल्क किताबें, ग्राम प्रधान साजिद खान ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
संतकबीरनगर- मदरसा अरबिया कादरिया रिजविया देवरिया लाल में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान साजिद खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके द्वारा मदरसे के लगभग 160 छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क किताबें प्रदान की गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान साजिद खान ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान मुख्य रूप से मदरसा प्रिंसिपल अबरार अहमद, कारी मसूद रज़ा, हाफ़िज़ अजीजुल्लाह, मोईन रज़ा, मुबारक अली और अरशद अली सहित विद्यालय के तमाम अध्यापक मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने ग्राम प्रधान की इस जनहितकारी पहल की सराहना की और बच्चों को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया।

पुस्तक वितरण के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखा गया और विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के प्रति इस सहयोग के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।