बखिरा (संत कबीर नगर): नगर पंचायत बखिरा निवासी और क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉ. सुन्दर लाल गुप्ता की सुपौत्री व डॉ. विजय गुप्ता की पुत्री साध्वी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल कर सहायक आयुक्त, राज्य कर विभाग के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर आज उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी कदी मे स्थानीय विधायक अनिल त्रिपाठी के अन्य गणमान्य जनों ने उनके आवास पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहाँ कि साध्वी गुप्ता की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। साध्वी की इस उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत, अटूट संकल्प और धैर्य का परिणाम बताते हुए विधायक उन्होंने कहा कि साध्वी ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त करना नामुमकिन नहीं है। इस गौरवपूर्ण और खुशी के अवसर पर मुख्य रूप से आनन्द शंकर पाठक, क्रांतिनारायण सिंह, विजय जायसवाल, पप्पू पाठक, राजेश गुप्ता सहित समाज के तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे, जिन्होंने बिटिया साध्वी को उनके स्वर्णिम एवं यशस्वी भविष्य के लिए अनंत मंगलकामनाएं दीं।