Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संत कबीर नगर जनपद के सीमावर्ती ग्राम करमैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंध संपादक डॉ. पी. एन. पांडेय को आगामी 23 मई 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह “द बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से जनपद सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बल पर डॉ. पी. एन. पांडेय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें इससे पूर्व “विद्या वाचस्पति”, “सार्क प्राइड अवार्ड” सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकार विजन, अतुल्य भारत चेतना, पूर्वांचल न्यूज 24, बहुजन प्रेरणा समेत लगभग 12 समाचार पत्रों में प्रबंध संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, धरा धाम इंटरनेशनल, पं. तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट अमेरिका, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तथा द डेली ग्लोबल नेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। दूरभाष पर बातचीत के दौरान डॉ. पी. एन. पांडेय ने बताया कि यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता एवं जनसरोकार से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आयोजनकर्ता संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर संत डॉ. सौरभ पाण्डेय का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने समस्त आयोजक संस्थाओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। डॉ. पी. एन. पांडेय को आगामी 23 मई को भूटान में सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विधायक अनिल त्रिपाठी, सपा नेत्री प्रिया पाठक, अभय दूबे, शैलेश सिंह, अतुल सिंह, प्रदीप वर्मा, आलोक बर्नवाल, चंदन बर्नवाल, राहुल यादव, अनूप अग्रहरि, रियाज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, सुनील अग्रहरि सहित अनेक पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

द बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड से भूटान में सम्मानित होंगे डॉ. पी. एन. पांडेय

 

संत कबीर नगर जनपद के सीमावर्ती ग्राम करमैनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रबंध संपादक डॉ. पी. एन. पांडेय को आगामी 23 मई 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह “द बुद्धा इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से जनपद सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के बल पर डॉ. पी. एन. पांडेय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्हें इससे पूर्व “विद्या वाचस्पति”, “सार्क प्राइड अवार्ड” सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकार विजन, अतुल्य भारत चेतना, पूर्वांचल न्यूज 24, बहुजन प्रेरणा समेत लगभग 12 समाचार पत्रों में प्रबंध संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

यह भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, धरा धाम इंटरनेशनल, पं. तिलक राज शर्मा स्मृति ट्रस्ट अमेरिका, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तथा द डेली ग्लोबल नेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

दूरभाष पर बातचीत के दौरान डॉ. पी. एन. पांडेय ने बताया कि यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता एवं जनसरोकार से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने आयोजनकर्ता संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें समय-समय पर संत डॉ. सौरभ पाण्डेय का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही उन्होंने समस्त आयोजक संस्थाओं के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।

डॉ. पी. एन. पांडेय को आगामी 23 मई को भूटान में सम्मानित किए जाने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया एवं दूरभाष के माध्यम से लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। शुभकामनाएं देने वालों में विधायक अनिल त्रिपाठी, सपा नेत्री प्रिया पाठक, अभय दूबे, शैलेश सिंह, अतुल सिंह, प्रदीप वर्मा, आलोक बर्नवाल, चंदन बर्नवाल, राहुल यादव, अनूप अग्रहरि, रियाज अहमद, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सहाय, सुनील अग्रहरि सहित अनेक पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!