रिपोर्ट -कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर: जनपद के विकास खंड मेंहदावल के ग्राम बेलबनवां निवासी प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंह ने अन्याय और भ्रष्टाचार के अंधकार को मिटाने के लिए एक मशाल जला दी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अन्याय सहकर मौन रह जाते हैं, जिससे अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। इसी मौन को तोड़ने और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने के लिए विनोद प्रताप ने एक शक्तिशाली ऑनलाइन चैनल आओ हम संघर्ष करे, की शुरुआत की है। उनका स्पष्ट मानना है कि संगठित विरोध ही समाज की बुराइयों का एकमात्र उपचार है। विनोद जी का यह कदम उन संघर्षशील योद्धाओं के लिए एक वरदान साबित होगा जो व्यवस्था की कमियों और अनियमितताओं के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट विनोद प्रताप सिंह की यह पहल केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक जन-आंदोलन है। उन्होंने समाज के जागरूक नागरिकों से इस मुहिम में सहभागी बनने का आह्वान किया है, ताकि सत्य और न्याय की स्थापना की जा सके। संतकबीरनगर की धरती से उठी यह गूंज अब पूरे प्रदेश में न्याय की उम्मीद जगा रही है। विनोद जी की निष्ठा और निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना हर ओर हो रही है। यदि आप भी एक पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाज का सपना देखते हैं, तो विनोद प्रताप सिंह के इस संकल्प से जुड़कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। याद रखें, आपका एक कदम और आपका सहयोग अपराधियों के मनोबल को ध्वस्त करने के लिए पर्याप्त है।