सिविल बार की बेमिसाल पहल बीमार अधिवक्ताओं को तत्काल थमाया 10- 10 हजार, ऑनलाइन भी उमड़ा मदद का सैलाब!
लड़ाकू जुझारू और संघर्षशील नेतृत्व की मिसाल वकीलों के मान-सम्मान के लिए हर मोर्चे पर डटे जुगलबंदी नायक!
रिपोर्ट:कुलदीप मिश्र (विधि संवाददाता)
संतकबीरनगर: सिविल बार एसोसिएशन संतकबीरनगर के गलियारों से लेकर हर आम-ओ- खास के बीच इस समय अध्यक्ष ईश्वर पाठक और महामंत्री निरंजन सिंह के सेवा भाव की गूंज सुनाई दे रही है। बार के दो सम्मानित अधिवक्ता के.के. श्रीवास्तव एवं चंद्रकला जब बीमारी की चपेट में आए तो अधिवक्ताओं के आग्रह पर इस जुझारू नेतृत्व ने बिना एक पल गंवाए तत्काल संज्ञान लिया। 
अधिवक्ताओं के हित और उनके स्वाभिमान के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहने वाले अध्यक्ष ईश्वर पाठक व महामंत्री निरंजन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़ित अधिवक्ताओं को 10- 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सिर्फ इतना ही नहीं अध्यक्ष व महामंत्री की इस संवेदनशीलता और अधिवक्ता सिद्धार्थ पाण्डेय अखिलेश पाठक आदि से प्रेरित होकर अन्य अधिवक्ताओं ने भी आगे आकर अधिवक्ता के.के. श्रीवास्तव के लिए ऑनलाइन माध्यम से बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग दिया जो इस बार एसोसिएशन की अटूट एकजुटता को दर्शाता है।
अध्यक्ष ईश्वर पाठक और महामंत्री निरंजन सिंह के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में आज संतकबीरनगर सिविल बार एसोसिएशन हर पीड़ित अधिवक्ता के साथ चट्टान की तरह खड़ा नजर आ रहा है। वकीलों के बीच इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि अध्यक्ष ईश्वर पाठक केवल कुर्सी पर बैठने वाले नेता नहीं बल्कि एक सच्चे लड़ाकू जुझारू और संघर्षशील जमीनी योद्धा हैं जो लंबे समय से अधिवक्ताओं के मान सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई अग्रिम मोर्चे पर रहकर लड़ते आ रहे हैं। वहीं महामंत्री निरंजन सिंह भी वकीलों के हक-हुकूक और उनके कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हैं। इस संकट की घड़ी में एसोसिएशन द्वारा की गई यह त्वरित और निस्वार्थ मदद यह साबित करती है कि यह नेतृत्व सिर्फ वादे नहीं करता बल्कि हर सुख-दुख में अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। इस अभूतपूर्व कार्य के लिए पूरी सिविल बार एसोसिएशन आम अधिवक्ताओं ने अपने जांबाज अध्यक्ष व महामंत्री की मुक्तकंठ से सराहना की है। इसके पूर्व भी अध्यक्ष महामंत्री द्वारा दर्जनों अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद किया गया है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण चन्द्र तिवारी प्रदीप पाण्डेय दिवाकर विक्रम सिंह उपस्थित रहे।