युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन जीने का संस्कार अंकुरित कर रहा अभाविप- प्रो.बृजेश त्रिपाठी
संतकबीरनगर –
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर संत कबीर नगर जनपद के ख़लीलाबाद नगर स्थित सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संगोष्ठी का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अथिति हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रान्त सविष्कार संयोजक आदित्य प्रताप सिंह, जिला प्रमुख डॉ अभिषेक सिंह, जिला संयोजक गौरी पाण्डेय, प्रान्त सहमंत्री बृजभूषण उपध्य्याय ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।
इस अवसर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रान्त सविष्कार संयोजक
आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने 78 वर्षो की अपनी गौरवशाली यात्रा पूर्ण कर लिया है। इस यात्रा में अभाविप ने छात्र समस्याओं के निराकरण, सामाजिक सेवा क्षेत्र, सामाजिक-समरसता, देश की एकता एवम् अखंडता, महिला सुरक्षा एवम् स्वावलंबन आदि विषयों के साथ निरंतन गतिमान रहा है। अभाविप के 78 वर्षों की यह यात्रा संघर्ष से शौर्य तक की यात्रा है। युवा राष्ट्र की प्रगति व उत्कर्ष के प्रमुख स्तंभ होते हैं। ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ ने अपने ‘ज्ञान, शील, एकता’ के मंत्र से राष्ट्र सेवा व समाज कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किए हैं। प्राचार्य प्रो.बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रव्यापी छात्र संगठन है जो युवाओं के मध्य देश प्रेम की भावना का विकास के साथ-साथ उनके अंदर रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देता है। विद्यार्थी परिषद के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी है। आज सभी छात्र छात्राओं को स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अभाविप का यह 78वां स्थापना दिवस है। इन 78 वर्षों में अभाविप ने स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों से प्रेरित होकर विद्यार्थी परिषद युवाओं का चरित्र निर्माण कर उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन जीने का संस्कार अंकुरित कर रहा है।जिला प्रमुख डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि अभाविप अपने गौरवशाली यात्रा को पूर्ण कर अपना 78वां स्थापना दिवस मना रहा है। यह संगठन और हम सब कार्यकर्ताओ के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम का संचालन कर रही जिला संयोजक गौरी पाण्डेय ने कहा अभाविप व्यक्ति से समाज एवं समाज से राष्ट्र के पुनर्निर्माण की कार्यशाला है। इस अवसर पर प्रान्त सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक रवि शंकर सिंह, आकाश गौरव सिंह, आदित्य मिश्रा, आलोक पाठक, अरुण त्रिपाठी, मानस पाण्डेय, देव प्रसून, राज प्रसून संत मोहन त्रिपाठी, शुभम कुमार, योगेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।