Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है ​लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विशाल खंड, गोमती नगर स्थित सी एम एस सभागृह में शुक्रवार को वात्सल्य और उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य और ऐतिहासिक साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें प्रख्यात विदुषी डाक्टर शुभदा पांडेय को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान तथा सूर्य चित्रों पर उनकी अनूठी व विशिष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रतिष्ठित प्राण देवी स्मृति सम्मान' से नवाजा गया। इस गरिमामयी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह,पद्मश्री डॉ० विद्याविंदु सिंह और प्रोफेसर डॉ० सूर्य प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ० पांडेय को कोटिशः शुभकामनाओं के साथ स्मृति चिन्ह सम्मानपरक उत्तरीय और कंठहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अद्वितीय अवसर पर माननीय पवन सिंह चौहान कुलाधिपति जयशंकर मिश्र जयप्रकाश सिंह और सर्वेश कुमार सिंह जैसी विशिष्ट विभूतियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान लोक-संस्कृति के अनूठे रंगों से सराबोर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,तो वहीं संत विवेक- पुण्य स्मरण धर्म मेरी अँजुरी के फूल और सूरदास रचित नल दमन जैसी कालजयी व उत्कृष्ट पुस्तकों का भव्य लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इसी भव्य मंच से साहित्य और कला जगत की दर्जनों शीर्ष शख्सियतों जिनमें पद्मश्री अनिल रस्तोगी,पद्मश्री राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह,चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. मांडवी सिंह, श्रीमती सरिता सिंह और डॉ. मीनू खरे शामिल रहे को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी और जीवंत संचालन डॉ. भारती सिंह तथा अर्चना सतीश ने संयुक्त रूप से किया। सभागार में उपस्थित नगर के प्रबुद्ध विद्वत समाज गणमान्य नागरिकों और मनीषियों की महती उपस्थिति के बीच अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने बेहद सारगर्भित ओजस्वी और प्रेरक विचारों से इस पूरी सभा को अविस्मरणीय और गौरवशाली बना दिया।

विधान परिषद सभापति के हाथों डॉ. शुभदा पांडेय सम्मानित, साहित्य जगत में हर्ष

​लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विशाल खंड, गोमती नगर स्थित सी एम एस सभागृह में शुक्रवार को वात्सल्य और उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य और ऐतिहासिक साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें प्रख्यात विदुषी डाक्टर शुभदा पांडेय को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान तथा सूर्य चित्रों पर उनकी अनूठी व विशिष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रतिष्ठित प्राण देवी स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया। इस गरिमामयी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेंद्र सिंह,पद्मश्री डॉ० विद्याविंदु सिंह और प्रोफेसर डॉ० सूर्य प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ० पांडेय को कोटिशः शुभकामनाओं के साथ स्मृति चिन्ह सम्मानपरक उत्तरीय और कंठहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अद्वितीय अवसर पर माननीय पवन सिंह चौहान कुलाधिपति जयशंकर मिश्र जयप्रकाश सिंह और सर्वेश कुमार सिंह जैसी विशिष्ट विभूतियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लगा दिए। समारोह के दौरान लोक-संस्कृति के अनूठे रंगों से सराबोर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया,तो वहीं संत विवेक- पुण्य स्मरण धर्म मेरी अँजुरी के फूल और सूरदास रचित नल दमन जैसी कालजयी व उत्कृष्ट पुस्तकों का भव्य लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इसी भव्य मंच से साहित्य और कला जगत की दर्जनों शीर्ष शख्सियतों जिनमें पद्मश्री अनिल रस्तोगी,पद्मश्री राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी, डॉ. दिनेश प्रताप सिंह,चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. मांडवी सिंह, श्रीमती सरिता सिंह और डॉ. मीनू खरे शामिल रहे को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावी और जीवंत संचालन डॉ. भारती सिंह तथा अर्चना सतीश ने संयुक्त रूप से किया। सभागार में उपस्थित नगर के प्रबुद्ध विद्वत समाज गणमान्य नागरिकों और मनीषियों की महती उपस्थिति के बीच अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने बेहद सारगर्भित ओजस्वी और प्रेरक विचारों से इस पूरी सभा को अविस्मरणीय और गौरवशाली बना दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!