Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। जनपद की सियासत और विकास की धुरी बनकर उभरे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सफलतापूर्वक पांच वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर जनसेवा की एक अमिट मिसाल कायम की है। जिसकी प्रशंसा करतव लोग नहीं थकते.! हालिया समय मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला पंचायत प्रशासक बनाये गए बलिराम यादव को लगातार बधाइयों का ताँता लगा हुआ है. गौरतलब हो कि गत दिनों जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा उन्हें विधिवत नवीन कार्यभार ग्रहण कराया गया था जिसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में जनपद के दो प्रमुख नेताओं मे शामिल अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश चौधरी ने बलिराम यादव से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और उनकी राजनैतिक क्षमताओं की मुक्तकंठ से सराहना की। मुलाकात के दौरान अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बलिराम यादव के व्यक्तित्व और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बलिराम यादव ने संतकबीरनगर जिले को विकास के उस पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसकी मिसाल आने वाले समय में दी जाएगी। पुष्कर चौधरी ने कहा कि बलिराम यादव अपने पांच साल के निर्विवाद कार्यकाल, पारदर्शी कार्यप्रणाली और चौमुखी विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाया है और उनका यह कार्यकाल जिले के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। वहीं वरिष्ठ सपा नेता अखिलेश चौधरी ने बलिराम यादव की संगठन क्षमता और जिला पंचायत सदस्यों के साथ उनके बेहतरीन तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता वही होता है जो सबको साथ लेकर चले। अखिलेश चौधरी ने कहा कि बलिराम यादव ने जिला पंचायत के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ जो अभूतपूर्व और बेहतर समन्वय बनाकर रखा, उसी का परिणाम है कि आज जिले का कोना-कोना विकास की रोशनी से जगमगा रहा है। बलिराम जी ने हर सदस्य की आवाज को तवज्जो दी और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए जनपद में विकास की गंगा बहाई। वही प्रशासक बनाये गए बलिराम यादव ने जिले की देवतुल्य जनता, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह नया दायित्व उनके लिए केवल एक प्रशासनिक पद नहीं है, बल्कि जिले की जनता के अटूट विश्वास, असीम स्नेह और बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतिफल है। बलिराम यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनका प्रयास सिर्फ दफ्तर में बैठकर नीतियां बनाना नहीं, बल्कि गांव-गांव, घर-घर जाकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को धरातल पर समझना था। इस यात्रा में युवाओं का जोश, किसानों का पसीना, माताओं-बहनों की दुआएं और बुजुर्गों का साया ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी बनकर उभरा। इसी जनता जनार्दन के भरोसे ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पूरी दृढ़ता के साथ अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पद और कुर्सियां बदल सकती हैं, लेकिन जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास का उनका संकल्प कभी नहीं बदल सकता।

ऐतिहासिक विकास और अटूट जनविश्वास के प्रतीक बने बलिराम यादव, नई जिम्मेदारी मिलने पर पुष्कर और अखिलेश चौधरी ने बुके भेंट कर दी बधाई

 

संतकबीरनगर। जनपद की सियासत और विकास की धुरी बनकर उभरे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सफलतापूर्वक पांच वर्षों का कार्यकाल पूर्ण कर जनसेवा की एक अमिट मिसाल कायम की है। जिसकी प्रशंसा करतव लोग नहीं थकते.! हालिया समय मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिला पंचायत प्रशासक बनाये गए बलिराम यादव को लगातार बधाइयों का ताँता लगा हुआ है.
गौरतलब हो कि गत दिनों जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा उन्हें विधिवत नवीन कार्यभार ग्रहण कराया गया था जिसके बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में जनपद के दो प्रमुख नेताओं मे शामिल अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी और वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश चौधरी ने बलिराम यादव से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और उनकी राजनैतिक क्षमताओं की मुक्तकंठ से सराहना की।
मुलाकात के दौरान अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बलिराम यादव के व्यक्तित्व और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बलिराम यादव ने संतकबीरनगर जिले को विकास के उस पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसकी मिसाल आने वाले समय में दी जाएगी। पुष्कर चौधरी ने कहा कि बलिराम यादव अपने पांच साल के निर्विवाद कार्यकाल, पारदर्शी कार्यप्रणाली और चौमुखी विकास के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाया है और उनका यह कार्यकाल जिले के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। वहीं वरिष्ठ सपा नेता अखिलेश चौधरी ने बलिराम यादव की संगठन क्षमता और जिला पंचायत सदस्यों के साथ उनके बेहतरीन तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि एक कुशल नेतृत्वकर्ता वही होता है जो सबको साथ लेकर चले। अखिलेश चौधरी ने कहा कि बलिराम यादव ने जिला पंचायत के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ जो अभूतपूर्व और बेहतर समन्वय बनाकर रखा, उसी का परिणाम है कि आज जिले का कोना-कोना विकास की रोशनी से जगमगा रहा है। बलिराम जी ने हर सदस्य की आवाज को तवज्जो दी और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए जनपद में विकास की गंगा बहाई। वही प्रशासक बनाये गए बलिराम यादव ने जिले की देवतुल्य जनता, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों के प्रति अपना गहरा आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह नया दायित्व उनके लिए केवल एक प्रशासनिक पद नहीं है, बल्कि जिले की जनता के अटूट विश्वास, असीम स्नेह और बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतिफल है। बलिराम यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनका प्रयास सिर्फ दफ्तर में बैठकर नीतियां बनाना नहीं, बल्कि गांव-गांव, घर-घर जाकर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को धरातल पर समझना था। इस यात्रा में युवाओं का जोश, किसानों का पसीना, माताओं-बहनों की दुआएं और बुजुर्गों का साया ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी बनकर उभरा। इसी जनता जनार्दन के भरोसे ने उन्हें हर कठिन परिस्थिति में जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पूरी दृढ़ता के साथ अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पद और कुर्सियां बदल सकती हैं, लेकिन जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास का उनका संकल्प कभी नहीं बदल सकता।

Leave a Reply

error: Content is protected !!