“एकता की शक्ति, संगठन की पहचान… अब नए संकल्प के साथ बढ़ेगा कायस्थ समाज का सम्मान।”
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, संतकबीरनगर में संगठनात्मक एकजुटता और आपसी विश्वास का सशक्त उदाहरण सामने आया है। महासभा के सभी सम्मानित सदस्यों एवं कायस्थ परिवार के सहयोग, समर्थन और आम सहमति से श्री शक्ति श्रीवास्तव (बाबुल) को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस निर्णय से शीर्ष नेतृत्व को भी विधिवत अवगत करा दिया गया है।
महासभा के प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. सौरभ सिन्हा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष से शीघ्र ही अपनी पूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि संगठन की आगामी गतिविधियों को गति देते हुए उचित समय पर कार्यकारिणी के साथ भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराया जा सके।
इस अवसर पर दोनों प्रभारियों ने कहा कि श्री शक्ति श्रीवास्तव (बाबुल) के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, व्यापक जनसंपर्क और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सफल, गौरवपूर्ण एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।