चेयरमैन अनवरी बेगम का ऐतिहासिक शंखनाद: एक पेड़ माँ के नाम अभियान से मगहर में रोपी खुशहाली की नींव!
ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ नूरुज्जमा अंसारी की ललकार कबीर की सीख अपनाओ, वृक्षारोपण से धरती बचाओ।
रिपोर्ट -कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर:महान सूफी संत कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली मगहर ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मगहर की चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम और पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में एक अभूतपूर्व हरित क्रांति का शंखनाद किया गया। संत कबीर अकादमी एवं शोध संस्थान कबीर चौरा मगहर परिसर में पूरी टीम ने कुल 1700 पौधों का वृहद रोपण कर कबीर चौरा मगहर को ग्रीन जोन बनाने का महा-संकल्प लिया। इस विशाल अभियान में आम, अमरूद, महुआ, पीपल, बरगद और शीशम जैसे औषधीय, फलदार व छायादार पौधों को रोपकर धरती का श्रृंगार किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर वार्ड नंबर 7 के सभासद व ब्रांड एंबेसडर अवधेश सिंह वार्ड नंबर 4 के सभासद रईश आलम लेखा लिपिक संजय कुमार दुबे एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों व जनप्रतिक्षियों की जुगलबंदी ने मगहर को प्रदूषण मुक्त और खुशहाल बनाने की एक ऐसी अनूठी मिसाल पेश की है जिसकी पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
इस महा-अभियान के दौरान चेयरमैन श्रीमती अनवरी बेगम और पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने जनता को जागरूक करते हुए बेहद विचारणीय संदेश दिया। चेयरमैन अनवरी बेगम ने अपील करते हुए कहा वृक्ष हमारे जीवन का असली आधार और सांसों के संरक्षक हैं। आज जो आम पीपल और बरगद हम रोप रहे हैं वे केवल पौधे नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की पुख्ता नींव हैं। कबीर साहब की इस पवित्र और ऐतिहासिक धरती को हरा-भरा रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। वहीं पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से आगाह करते हुए कहा आज के इस भीषण दौर में वृक्षारोपण ही एकमात्र ऐसा सुरक्षा कवच है जो हमारी धरती और मानव सभ्यता को बचा सकता है। कबीर साहब ने हमेशा समाज को संवारने का संदेश दिया था और प्रकृति को संवारने का यह प्रयास उसी महान सीख का हिस्सा है। पेड़ हमें निस्वार्थ भाव से ऑक्सीजन फल और छाया देकर जीवन दान देते हैं इसलिए नगर पंचायत मगहर की जनता से अपील है कि हर नागरिक एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाए ताकि हमारा मगहर स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बन सके।