संतकबीरनगर। घाघरा-सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान के साथ मदरहा-बेहराडाड़ी और ढोलबजा तटबंध का निरीक्षण किया। डीएम ने क्षतिग्रस्त पुलिया, रेनकट्स और कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए तटबंधों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। सीयर कला में विद्युत पोल गिरने की आशंका को देखते हुए विद्युत विभाग को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर, दवा छिड़काव और पशुओं के टीकाकरण के निर्देश भी दिए। ढोलबजा में आवागमन के लिए दो के स्थान पर चार नावें लगाने को कहा गया।
