Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

"खबर विशेष"

संतकबीरनगर। शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ते कदमों के साथ स्वर्णकार समाज की उम्मीदें भी आगे बढ़ रही थीं। हाथों में मांगों का ज्ञापन था और मन में वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की आस। नगर पालिका खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे प्रमुख मांग उत्तर प्रदेश में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की रखी। श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन होना चाहिए, जिससे समाज के कारीगरों और कारोबारियों की समस्याओं को एक संस्थागत मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी कला और हुनर के जरिए वर्षों से अर्थव्यवस्था में योगदान देता आ रहा है, लेकिन उसकी समस्याओं के लिए कोई प्रभावी मंच नहीं है। ज्ञापन में पूर्व में मिलने वाले साहूकारी लाइसेंस को पुनः बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इससे जरूरतमंद और गरीब लोगों को स्थानीय स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और स्वर्ण व्यवसाय पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा। बात जब सुरक्षा की आई तो प्रतिनिधिमंडल के तेवर और गंभीर हो गए। स्वर्ण व्यवसायियों के पास कीमती धातुओं और आभूषणों का कारोबार होने के कारण उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। समाज ने पात्र स्वर्ण व्यवसायियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि वे स्वयं और अपने कारोबार की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त रह सकें। इसके अलावा सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं में स्वर्णकार समाज को शामिल करने तथा समाज के लोगों के साथ होने वाली अपहरण, हत्या और लूट जैसी घटनाओं का त्वरित निस्तारण किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भयमुक्त वातावरण ही सुरक्षित व्यापार की पहली शर्त है। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन स्तर तक प्रभावी पहल की अपेक्षा जताई। इस दौरान हनुमान वर्मा, शिवनाथ वर्मा, आकाश वर्मा, राजकपूर वर्मा, गोविंद वर्मा, रजनीश प्रिंस वर्मा, नीतीश वर्मा और रोहित वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।

स्वर्णकारों की आवाज बने “श्याम सुंदर वर्मा : कला बोर्ड से सुरक्षा तक उठाई पांच मांगें

“खबर विशेष”

संतकबीरनगर। शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ते कदमों के साथ स्वर्णकार समाज की उम्मीदें भी आगे बढ़ रही थीं। हाथों में मांगों का ज्ञापन था और मन में वर्षों से चली आ रही समस्याओं के समाधान की आस। नगर पालिका खलीलाबाद के पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सबसे प्रमुख मांग उत्तर प्रदेश में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की रखी। श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन होना चाहिए, जिससे समाज के कारीगरों और कारोबारियों की समस्याओं को एक संस्थागत मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज अपनी कला और हुनर के जरिए वर्षों से अर्थव्यवस्था में योगदान देता आ रहा है, लेकिन उसकी समस्याओं के लिए कोई प्रभावी मंच नहीं है।

ज्ञापन में पूर्व में मिलने वाले साहूकारी लाइसेंस को पुनः बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इससे जरूरतमंद और गरीब लोगों को स्थानीय स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और स्वर्ण व्यवसाय पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा।

बात जब सुरक्षा की आई तो प्रतिनिधिमंडल के तेवर और गंभीर हो गए। स्वर्ण व्यवसायियों के पास कीमती धातुओं और आभूषणों का कारोबार होने के कारण उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। समाज ने पात्र स्वर्ण व्यवसायियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी, ताकि वे स्वयं और अपने कारोबार की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त रह सकें।

इसके अलावा सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं में स्वर्णकार समाज को शामिल करने तथा समाज के लोगों के साथ होने वाली अपहरण, हत्या और लूट जैसी घटनाओं का त्वरित निस्तारण किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भयमुक्त वातावरण ही सुरक्षित व्यापार की पहली शर्त है।

ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन स्तर तक प्रभावी पहल की अपेक्षा जताई। इस दौरान हनुमान वर्मा, शिवनाथ वर्मा, आकाश वर्मा, राजकपूर वर्मा, गोविंद वर्मा, रजनीश प्रिंस वर्मा, नीतीश वर्मा और रोहित वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!