संतकबीरनगर। बीमारी कभी बताकर नहीं आती। कभी सड़क हादसे में हड्डी टूट जाती है तो कभी अचानक सीने में दर्द, तेज बुखार या किसी महिला को प्रसव पीड़ा के बीच तत्काल चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ती है। ऐसे वक्त में मरीज और उसके परिजनों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि बेहतर इलाज कहां मिलेगा? जांच कहां होगी और विशेषज्ञ डॉक्टर तक कितनी जल्दी पहुंचा जा सकेगा? ग्रामीण अंचलों के लोगों के लिए यह चुनौती और भी बड़ी होती है। कई बार बेहतर उपचार की तलाश में उन्हें महानगरों का रुख करना पड़ता है। इसी जरूरत के बीच खलीलाबाद के मेहदावल रोड स्थित बड़गो चौराहे पर संचालित श्री ऑर्थो एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एक ही परिसर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है।
अस्पताल में हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, मेडिसिन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की सेवाएं उपलब्ध हैं। हड्डी रोग विभाग में डॉ. ए. सिंह (एमएस ऑर्थो) और डॉ. शैलेश मौर्य (एमएस ऑर्थो) घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण, जटिल फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का उपचार कर रहे हैं। वहीं सर्जरी विभाग में डॉ. विजय गुप्ता (एमबीबीएस, एमएस जनरल सर्जरी) लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, लेजर सर्जरी, पित्त की पथरी, हर्निया, हाइड्रोसील सहित अन्य सर्जिकल उपचार की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
मेडिसिन विभाग में डॉ. अखिलेश जायसवाल (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन) उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, एनीमिया, अस्थमा, टाइफाइड, पीलिया, मलेरिया, डेंगू और पेट संबंधी बीमारियों का उपचार करते हैं। वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह (एमबीबीएस, एमएस गायनी एंड ऑब्स) सामान्य प्रसव, सिजेरियन ऑपरेशन, मासिक धर्म संबंधी विकार, निःसंतानता और जटिल प्रसव से जुड़ी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा देने की व्यवस्था बताई गई है। इससे मरीजों को एक ही परिसर में जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिलने में सहूलियत हो सकती है।
श्री ऑर्थो एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य खलीलाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों की उपयोगिता तभी सार्थक होगी, जब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, पारदर्शी व्यवस्था और उचित खर्च पर चिकित्सा सुविधाएं मिलें। निश्चित रूप से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता क्षेत्र के लोगों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है।
पता : श्री ऑर्थो एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बड़गो चौराहा, मेहदावल रोड, खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
