सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- प्रथम जनपद आगमन पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव का स्वागत बड़ी संख्या में भाजपाई कल कांटे एनएच 28 पर करेंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बाई रोड लखनऊ से कल सुबह लगभग 11 बजे कांटे पहुंचेंगे जहां पर बड़ी तादात में भाजपाई उनका ज़ोरदार स्वागत करेंगे।गौरतलब हो कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव खांटी भाजपाई हैं जो पहले भी जिले के महामंत्री रह चुके हैं।जगदम्बा की पहचान एक जमीनी नेता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में की जाती है जिन्हें भाजपा हाईकमान ने बीते दिनों बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आ रहे जगदम्बा श्रीवास्तव को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखने को मिल रही है, शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपाइयों ने सोशल मीडिया के जरिये बड़ी संख्या में जगदम्बा श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ये आशा प्रकट किया है कि भाजपा जिला इकाई अब जगदम्बा जी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होगी। कांटे में स्वागत के बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष माता समय माँ का आशीर्वाद लेते हुए सीधे बनियाबारी स्थित मैरेज हाल पहुंचेंगे जहां भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे

BJP जिलाध्यक्ष का आगमन कल, कांटे NH पर होगा स्वागत

संतकबीरनगर– प्रथम जनपद आगमन पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव का स्वागत बड़ी संख्या में भाजपाई कल कांटे एनएच 28 पर करेंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बाई रोड लखनऊ से कल सुबह लगभग 11 बजे कांटे पहुंचेंगे जहां पर बड़ी तादात में भाजपाई उनका ज़ोरदार स्वागत करेंगे।गौरतलब हो कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव खांटी भाजपाई हैं जो पहले भी जिले के महामंत्री रह चुके हैं।जगदम्बा की पहचान एक जमीनी नेता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में की जाती है जिन्हें भाजपा हाईकमान ने बीते दिनों बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आ रहे जगदम्बा श्रीवास्तव को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखने को मिल रही है, शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भाजपाइयों ने सोशल मीडिया के जरिये बड़ी संख्या में जगदम्बा श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ये आशा प्रकट किया है कि भाजपा जिला इकाई अब जगदम्बा जी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होगी। कांटे में स्वागत के बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष माता समय माँ का आशीर्वाद लेते हुए सीधे बनियाबारी स्थित मैरेज हाल पहुंचेंगे जहां भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे

Leave a Reply

error: Content is protected !!