सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद संतकबीरनगर के लिए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को को नामित किया था। शुक्रवार को भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव के आगमन पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। बनियाबारी स्थित एक हाल में स्वागत समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के शुभचिन्तको ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो उन्हें बहुमूल्य जिम्मेदारी दी है वह उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेगे। उन्होंने कहा कि संगठन में कही किसी प्रकार का मतभेद नही है। अन्य विभिन्न राजनैतिक दलो के नेता मतभेद की बात का प्रचार करते है जिससे उनका लाभ हो सके। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन में कही किसी प्रकार का मतभेद नही है। सब एकजुट है उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए कहा कि जनपद के तीनो विधानसभा सीटो पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहरायेगा। कांटे से ही स्वागत करने वालो में कमलेश किसान, गजेंद्र पांडेय, वैजनाथ पाठक, सुभाष यदुवंश, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, राकेश मिश्रा, भाजपा युवा नेता वैभव चतुर्वेदी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इसी क्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी खलीलाबाद के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया गुरुद्वारा के अध्यक्ष ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में रविंद्र पाल सिंह, शीनू सिंह, धर्म सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, परविंदर सिंह, दलजीत सिंह, राजपाल सिंह, कमलेश जायसवाल, श्याम अग्रहरी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। इसी क्रम में व्यापारी नेता/आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य अमित जैन ने भव्य स्वागत किया।

संतकबीरनगर – भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत_रिपोर्ट – शैलेश सिंह

संतकबीरनगर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद संतकबीरनगर के लिए नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को को नामित किया था। शुक्रवार को भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव के आगमन पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। बनियाबारी स्थित एक हाल में स्वागत समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के शुभचिन्तको ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो उन्हें बहुमूल्य जिम्मेदारी दी है वह उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेगे। उन्होंने कहा कि संगठन में कही किसी प्रकार का मतभेद नही है। अन्य विभिन्न राजनैतिक दलो के नेता मतभेद की बात का प्रचार करते है जिससे उनका लाभ हो सके। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन में कही किसी प्रकार का मतभेद नही है। सब एकजुट है उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए कहा कि जनपद के तीनो विधानसभा सीटो पर भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहरायेगा। कांटे से ही स्वागत करने वालो में कमलेश किसान, गजेंद्र पांडेय, वैजनाथ पाठक, सुभाष यदुवंश, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र, राकेश मिश्रा, भाजपा युवा नेता वैभव चतुर्वेदी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इसी क्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सोसाइटी खलीलाबाद के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया गुरुद्वारा के अध्यक्ष ने सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में रविंद्र पाल सिंह, शीनू सिंह, धर्म सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, परविंदर सिंह, दलजीत सिंह, राजपाल सिंह, कमलेश जायसवाल, श्याम अग्रहरी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। इसी क्रम में व्यापारी नेता/आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य अमित जैन ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!