सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगामी रविवार 12, सितम्बर को जनपद संतकबीरनगर में आ रहे है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र आने के बाद जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण करेगे। पुलिस लाईन में उनका हेलीकाप्टर लैण्ड होने के बाद वह खलीलाबाद तहसील के ग्राम बनकटिया में बने जिला कारागार में का लोकार्पण करेगे। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गये है कही किसी प्रकार की कमी न रह जाये इसके लिए सभी बिन्दुओ पर आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया जा रहा है। डीएम दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने शुक्रवार को एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, डीएसटीओ एन0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एक्सईएन आर0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन से लेकर जिला कारागार तक निरीक्षण किया गया। तैयारियों के लिए निर्देश दिया गया देर शाम तक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है। हालाकि मुख्यमंत्री आगमन का अभी प्रोटोकाल मिनट टू मिनट नही आया है।

संतकबीरनगर – मुख्यमंत्री आगमन: तैयारी में जुटा प्रशासन_रिपोर्ट – शैलेश सिंह

संतकबीरनगर – प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगामी रविवार 12, सितम्बर को जनपद संतकबीरनगर में आ रहे है। विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र आने के बाद जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में नवनिर्मित जिला कारागार का लोकार्पण करेगे। पुलिस लाईन में उनका हेलीकाप्टर लैण्ड होने के बाद वह खलीलाबाद तहसील के ग्राम बनकटिया में बने जिला कारागार में का लोकार्पण करेगे। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गये है कही किसी प्रकार की कमी न रह जाये इसके लिए सभी बिन्दुओ पर आवश्यक दिशा निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया जा रहा है। डीएम दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने शुक्रवार को एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, डीएसटीओ एन0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत एक्सईएन आर0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन से लेकर जिला कारागार तक निरीक्षण किया गया। तैयारियों के लिए निर्देश दिया गया देर शाम तक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है। हालाकि मुख्यमंत्री आगमन का अभी प्रोटोकाल मिनट टू मिनट नही आया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!