सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है मैनपुरी में शादी के बाद पति को धोखा देकर नवविवाहिता के भाग जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई है। शादी के तुरंत बाद पत्नी के भाग जाने से उसका पति सदमे में है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि उसकी नजर में एक लड़की है। क्या वह अपने बेटे राजू की शादी करना चाहता है। जब राजेंद्र ने शादी के लिए सहमति दे दी तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़की को 80 हजार रुपये देने होंगे। दोनों में बात तय हो गई। शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाले एक महिला ने तय रकम लेने के बाद 17 अगस्त को राजू की युवती के साथ शादी करा दी। राजेंद्र ने अपनी पुत्रवधू को सोने के जेवर आदि दिए। शाम को राजू अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहा था। जब वह बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा तो दुल्हन ने कहा कि उसे प्यास लगी है। राजू पानी लेने चला गया, वापस आकर देखा तो दुल्हन गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। राजू के पिता राजेंद्र ने बेवर थाने में भी तहरीर दी। बताया कि करहल रोड की रहने वाली महिला और युवती ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मैनपुरी-नई नवेली दुल्हन ने दूल्हे को पानी लेने भेजा,  पैसा और जेवर लेकर हुई फरार_रिपोर्ट-अवनीत मिश्रा

मैनपुरी में शादी के बाद पति को धोखा देकर नवविवाहिता के भाग जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नवविवाहिता अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई है। शादी के तुरंत बाद पत्नी के भाग जाने से उसका पति सदमे में है। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।

मैनपुरी जनपद के थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी राजेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने उनसे पूछा कि उसकी नजर में एक लड़की है। क्या वह अपने बेटे राजू की शादी करना चाहता है। जब राजेंद्र ने शादी के लिए सहमति दे दी तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि लड़की को 80 हजार रुपये देने होंगे। दोनों में बात तय हो गई।
शहर के करहल चौराहा के पास रहने वाले एक महिला ने तय रकम लेने के बाद 17 अगस्त को राजू की युवती के साथ शादी करा दी। राजेंद्र ने अपनी पुत्रवधू को सोने के जेवर आदि दिए। शाम को राजू अपनी पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहा था। जब वह बेवर बस स्टैंड पर पहुंचा तो दुल्हन ने कहा कि उसे प्यास लगी है।
राजू पानी लेने चला गया, वापस आकर देखा तो दुल्हन गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। राजू के पिता राजेंद्र ने बेवर थाने में भी तहरीर दी। बताया कि करहल रोड की रहने वाली महिला और युवती ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। रविवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!