
मुंबई-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल उद्धव ठाकरे को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके साथ गाड़ियों का काफिला चलता है। इसी दौरान एक मर्सिडीज़ बेंज़ कार उनके काफिले में घुस गई। कार ड्राइवर बार बार काफिले में घुस जा रहा था। इसके अलावा रैश ड्राइविंग भी कर रहा था। इस वजह से दूसरी गाड़ियों को भी नुकसान होने का खतरा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब उस कार को रोका तो पता चला कि यह गाड़ी एक बड़े बिजनेसमैन की है। जो मलबार हिल पुलिस स्टेशन में आने वाली एक इमारत में रहता है। इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और मोटर वेहिकल एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है।
& मीटिंग खत्म कर घर लौटने के दौरान हुई घटना
यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक मीटिंग खत्म करके घर की तरफ वापस लौट रहे थे। दरअसल सीएम ने साकीनाका रेप केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक डीजीपी कार्यालय में बुलाई थी।