सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर-स्नातक बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने का जिम्मा उठाते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ जिला इकाई संतकबीरनगर द्वारा आपात बैठक कर संगठन विस्तार व स्नातक बेरोजगारों को सूचीबद्ध करने की रणनीति बनाई गई। आपको बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन की अति आवश्यक बैठक जनपद मुख्यालय स्थित एचआर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई जिसमें जनपद में संगठन के विस्तार व स्नातक बेरोजगारों को सूचीबद्ध करते हुए जनपद के सभी स्नातकों को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने की रणनीति बनाई गई जिससे बेरोजगारी को दूर करते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान की जा सके। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश में जो भी स्नातक बेरोजगार हैं उन सभी लोगों को संगठन द्वारा स्वावलंबी बनाते हुए राष्ट्र के विकास में स्नातक लोग अपनी महती भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही संगठन राजनीतिक क्षेत्र में भी अपने होनहार लोगों को अवसर प्रदान करेगा जिससे सभी क्षेत्र में स्नातकों को दिशा मिल सके।

बेरोजगारी का मुद्दा : अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने की बैठक

 

 

संतकबीरनगर-स्नातक बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने का जिम्मा उठाते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ जिला इकाई संतकबीरनगर द्वारा आपात बैठक कर संगठन विस्तार व स्नातक बेरोजगारों को सूचीबद्ध करने की रणनीति बनाई गई।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन की अति आवश्यक बैठक जनपद मुख्यालय स्थित एचआर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई जिसमें जनपद में संगठन के विस्तार व स्नातक बेरोजगारों को सूचीबद्ध करते हुए जनपद के सभी स्नातकों को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने की रणनीति बनाई गई जिससे बेरोजगारी को दूर करते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान की जा सके। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश में जो भी स्नातक बेरोजगार हैं उन सभी लोगों को संगठन द्वारा स्वावलंबी बनाते हुए राष्ट्र के विकास में स्नातक लोग अपनी महती भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही संगठन राजनीतिक क्षेत्र में भी अपने होनहार लोगों को अवसर प्रदान करेगा जिससे सभी क्षेत्र में स्नातकों को दिशा मिल सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!