सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित अम्बा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक अमरेंद्र पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि आज प्राप्त हुई है। अमरेंद्र पाण्डेय ने पीएचडी की उपाधि मिलने पर कहा कि यह उपलब्धि पूज्य माता पिता के आशीर्वाद एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने  विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अपनी इस उपलब्धि पर अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि परास्नातक में अध्ययन के दौरान ही मुझे पीएचडी करने की प्रेरणा मिली, जिसके लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहा। आज इस उपलब्धि पर मुझे स्वामी विवेकानंद के शब्द स्मरण हो रहे हैं कि उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुँचने से पहले मत रुको ,इसी ध्येय वाक्य से हमने अपने सपनों को साकार किया है। अमरेंद्र पाण्डेय के इस उपलब्धि पर अम्बा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि पर के एस पाण्डेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरिहरपुर के प्रधानाचार्य स्कन्द पाण्डेय ने कहा कि इस उपलब्धि से छात्रों व शिक्षको को प्रेरणा मिलेगी,शिक्षक समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।     PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-अमरेंद्र पाण्डेय को मिली पीएचडी की उपाधि

 

संतकबीरनगर। नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित अम्बा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक अमरेंद्र पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि आज प्राप्त हुई है। अमरेंद्र पाण्डेय ने पीएचडी की उपाधि मिलने पर कहा कि यह उपलब्धि पूज्य माता पिता के आशीर्वाद एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। उन्होंने  विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अपनी इस उपलब्धि पर अमरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि परास्नातक में अध्ययन के दौरान ही मुझे पीएचडी करने की प्रेरणा मिली, जिसके लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहा। आज इस उपलब्धि पर मुझे स्वामी विवेकानंद के शब्द स्मरण हो रहे हैं कि उठो, जागो और लक्ष्य तक पहुँचने से पहले मत रुको ,इसी ध्येय वाक्य से हमने अपने सपनों को साकार किया है। अमरेंद्र पाण्डेय के इस उपलब्धि पर अम्बा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि पर के एस पाण्डेय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरिहरपुर के प्रधानाचार्य स्कन्द पाण्डेय ने कहा कि इस उपलब्धि से छात्रों व शिक्षको को प्रेरणा मिलेगी,शिक्षक समाज खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!