







आजतक सभी दलों ने पिछड़ों को ठगा, उनके साथ सिर्फ छल किया-वैभव
पिछड़ों के हक में भाजपा सरकार ने चलाई कई जनकल्याणकारी योजनाएं-वैभव
संतकबीरनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित माता समय मां मन्दिर के निकट भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवनाथ चौधरी और जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव के साथ पहुंचे भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से लाद ज़ोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पिछड़ों को सम्मान दिया, उनको उनका हक और अधिकार दिया, सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए तरह-तरह की योजनाओं को चलाया, जिसका लाभ सीधे पिछड़े वर्ग के लोगों को मिला और आगे मिलता रहेगा। इस दौरान भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को सभी के सामने रखतें हुए लोगो से ये अपील की कि आने वाली घड़ी चुनौती वाली होगी, सत्ता सुख से वंचित रहने वाली पार्टियां जनता को सब्जबाग दिखाकर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास करेंगी इसलिए हम सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं को जनता के बीच रख रहे हैं, ये सिलसिला टूटने न पाए। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर विश्वकर्मा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया। स्वागत का कार्यक्रम राजकुमार चौरसिया जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया। इस दौरान मुरली मनोहर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, राहुल श्रीवास्तव विधानसभा प्रभारी, राम ललित चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा नेता श्याम सुंदर वर्मा, संगीता वर्मा मनोज चौधरी जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरख निषाद जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, चंद्र भूषण चौरसिया जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, हरि गोविंद जयसवाल जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग, वशिष्ठ मौर्या जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग, राजकुमार चौरसिया जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अभिमन्यु मौर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, शिवनाथ चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे