सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले युवा समाजसेवी सोनू सिंह ने सभी जनपदवासियों को देवी उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने  कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। समाजसेवी सोनू सिंह ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना का प्रतीक शारदीय ‘नवरात्रि’ का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। इस दौरान शक्ति पूजा के विविध अनुष्ठानों से आध्यात्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कामना की है कि नवरात्रि पर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति और समृद्धि बनी रहे।

युवा समाजसेवी “सोनू सिंह” ने सभी को दी “नवरात्रि” की बधाई

 

संतकबीरनगर– सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले युवा समाजसेवी सोनू सिंह ने सभी जनपदवासियों को देवी उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। शारदीय नवरात्रि पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने  कहा है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। धर्मग्रंथों में देवी के शक्ति, नारी, लक्ष्मी जैसे कई स्वरूप माने गए हैं। कन्याओं को देवी का प्रतिरूप मानकर नवरात्रि में उनके पूजन की भी परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान का भी पर्व है। समाजसेवी सोनू सिंह ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना का प्रतीक शारदीय ‘नवरात्रि’ का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। इस दौरान शक्ति पूजा के विविध अनुष्ठानों से आध्यात्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने कामना की है कि नवरात्रि पर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति और समृद्धि बनी रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!