सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     सेमरियावां(संतकबीरनगर)। शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के न्याय पंचायत उसराशहीद, सेमरियावां, तिलजा, दुधारा, परसाशेख के कार्यालयों का शनिवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही भाजपा सरकार का मुकाबला कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं की। पिछले लगभग साढ़े चार साल में कांग्रेस ने सोनभद्र का मामला हो, हाथरस का मामला हो, आजमगढ़ के बिलरियागंज का मामला हो या लखीमपुर खीरी का मामला हो। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही थी केन्द्र व प्रदेश सरकार चुप्पी साधे रही। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने आक्सीजन उपलब्ध कराने का काम किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। आज आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस ही समस्याओं से निजात दिला सकती है। इस दौरान न्याय पंचायत उसराशहीद का मूड़ाडिहाखुर्द, न्याय पंचायत सेमरियावां का रजगनपुर, तिलजा न्याय पंचायत का मूड़ाडिहाबेग, दुधारा न्याय पंचायत का दुधारा, परसाशेख न्याय पंचायत का सिसवा दाख़िली कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, अब्दुल हमीद, मुहम्मद रशीद, मुहम्मद कलीम, इश्तियाक अहमद, नजरूल हसन अंसारी, अलाउद्दीन, हाजी अमीरूद्दीन, महमूद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।     PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

सेमरियावां ब्लाक के पांच न्याय पंचायतों में कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन_रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर

 

 

सेमरियावां(संतकबीरनगर)।
शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के न्याय पंचायत उसराशहीद, सेमरियावां, तिलजा, दुधारा, परसाशेख के कार्यालयों का शनिवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही भाजपा सरकार का मुकाबला कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं की। पिछले लगभग साढ़े चार साल में कांग्रेस ने सोनभद्र का मामला हो, हाथरस का मामला हो, आजमगढ़ के बिलरियागंज का मामला हो या लखीमपुर खीरी का मामला हो। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने लड़ाई लड़ी।
उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी से लोगों की जान जा रही थी केन्द्र व प्रदेश सरकार चुप्पी साधे रही। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी ने आक्सीजन उपलब्ध कराने का काम किया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। आज आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। कांग्रेस ही समस्याओं से निजात दिला सकती है।
इस दौरान न्याय पंचायत उसराशहीद का मूड़ाडिहाखुर्द, न्याय पंचायत सेमरियावां का रजगनपुर, तिलजा न्याय पंचायत का मूड़ाडिहाबेग, दुधारा न्याय पंचायत का दुधारा, परसाशेख न्याय पंचायत का सिसवा दाख़िली कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मदनदास, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, अब्दुल हमीद, मुहम्मद रशीद, मुहम्मद कलीम, इश्तियाक अहमद, नजरूल हसन अंसारी, अलाउद्दीन, हाजी अमीरूद्दीन, महमूद अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!