
सेमरियावां- ब्लाक सभागार सेमरियावां में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य के दौरान सोशल आडिट सेमिनार का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान उपस्थित आडिट टीम के सदस्यों को मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों के आडिट के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। मनरेगा के ब्लाक कोआर्डिनेटर /ब्लाक समन्वयक राजकुमार तथा एपीओ.मदन गोपाल ने अधिकारिक प्रकरणों की निगरानी,निर्वाचित सदस्यों की भागीदारी समेत अन्य प्रकार की जानकारी दी गई।
इस दौरान मुख्यरूप से प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद,प्रदीप पांडेय,गुफरान मुनीर,इरफान अहमद,बीआरपी.रामपाल चौधरी,ओबैदुर्रहमान उर्फ छोटू भय्या समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
PUBLISH AND REPORT BY-MOHD ADNAN DURRANI