सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-प्रसिद्ध बरदहिया बाजार खलीलाबाद से संबंधित व्यापारियों की समस्या को लेकर अपर जिलाधिकारी महोदय संत कबीर नगर श्री मनोज कुमार सिंह जी तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अपर जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय में बैठक कर समस्या के समाधान हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा बरदहिया बाजार में व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने तथा पटरी पर दुकान लगाने के संदर्भ में मानक निर्धारित करने हेतु व्यापक विचार विमर्श करते हुए चर्चा किया गया । प्रथम चरण में मुख्य मार्ग पर पटरी पर सफेद पट्टी बनाने हेतु सहमति बनी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मांग किया गया कि बरदहिया बाजार व्यापारियों के लिए अलग से नगर पालिका द्वारा बाजार लगाने हेतु जगह आवंटित किया जाए तथा इसके लिए तत्काल जगह को चिन्हित कराया जाए। बाजार में अंतर प्रांतीय रेडीमेड गारमेंट्स, होजरी गुड्स के व्यापार को देखते हुए तथा जनपद में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में होजरी गुड्स, रेडीमेड गारमेंट्स को शामिल होने के कारण इस व्यवसाय के प्रोत्साहन हेतु व्यापारियों को व्यवसायिक सुविधा प्रदान कराने हेतु योजना बनाने का अनुरोध किया गया जिससे इस व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जा सके। जिसको संबंधित अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए इस संदर्भ में व्यापक योजना बनाने हेतु सहमति व्यक्त किया। तथा संगठन को आश्वस्त किया कि इस दिशा में प्रयास शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा व्यापारियों को व्यापार करने हेतु स्वस्थ माहौल प्रदान किया जाएगा।  

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ADM से मिले “श्रवण अग्रहरि”

 

संतकबीरनगर-प्रसिद्ध बरदहिया बाजार खलीलाबाद से संबंधित व्यापारियों की समस्या को लेकर अपर जिलाधिकारी महोदय संत कबीर नगर श्री मनोज कुमार सिंह जी तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से अपर जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय में बैठक कर समस्या के समाधान हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा बरदहिया बाजार में व्यापारियों के उत्पीड़न रोकने तथा पटरी पर दुकान लगाने के संदर्भ में मानक निर्धारित करने हेतु व्यापक विचार विमर्श करते हुए चर्चा किया गया ।

प्रथम चरण में मुख्य मार्ग पर पटरी पर सफेद पट्टी बनाने हेतु सहमति बनी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मांग किया गया कि बरदहिया बाजार व्यापारियों के लिए अलग से नगर पालिका द्वारा बाजार लगाने हेतु जगह आवंटित किया जाए तथा इसके लिए तत्काल जगह को चिन्हित कराया जाए।

बाजार में अंतर प्रांतीय रेडीमेड गारमेंट्स, होजरी गुड्स के व्यापार को देखते हुए तथा जनपद में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट में होजरी गुड्स, रेडीमेड गारमेंट्स को शामिल होने के कारण इस व्यवसाय के प्रोत्साहन हेतु व्यापारियों को व्यवसायिक सुविधा प्रदान कराने हेतु योजना बनाने का अनुरोध किया गया जिससे इस व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जा सके।

जिसको संबंधित अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए इस संदर्भ में व्यापक योजना बनाने हेतु सहमति व्यक्त किया। तथा संगठन को आश्वस्त किया कि इस दिशा में प्रयास शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा व्यापारियों को व्यापार करने हेतु स्वस्थ माहौल प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!