सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है प्रदेश में विकास के नाम पर नहीं हुआ कोई कार्य-आफताब आलम         https://youtu.be/D8x1lHFK_Bc     संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्याशी/प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने को है लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ आमजन को ठगा गया है तथा अपराध पर आजतक किसी भी प्रकार की लगाम नहीं लग पाया है ।इस दौरान बसपा प्रत्याशी द्वारा सेमरियावां विकास खंड के चोरहा में एक प्रतिष्ठान का उद्वाटन‌ भी किया गया ।इस दौरान वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी ने कहा कि वह गरीबों तथा पिछड़ों के हित के लिए हर तरह संघर्ष करेंगे तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के सतत प्रयास करेंगे।बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने यह भी कहा कोरोना काल जैसी महामारी में लाखों लोगों की नौकरियां चली गयीं लोगों ने परिवार खो दिए लेकिन सरकार सिर्फ फाइलों में ढिंढोरा पीट कर अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में ऐसे परेशान और बेरोजगार लोगों को चिन्हित कर उनको रोजगार में मदद करेंगें। उन्होंने कहा कि उनका यह पूरा प्रयास कि जो लोग नौकरी और रोजगार की तलाश में यहां से गल्फ देशों तक मुसीबत उठाते हैं उन युवाओं को उनके हुनर के आधार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम,जिला पंचायत सदस्य अख्तर अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलामुल्लाह सिद्दीकी, तिलकराम, मसूद अहमद, शमशाद अहमद,अब्दुल‌ वहाब,महफूज अहमद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश में विकास के नाम पर नहीं हुआ कोई कार्य-आफताब आलम https://youtu.be/D8x1lHFK_Bc

प्रदेश में विकास के नाम पर नहीं हुआ कोई कार्य-आफताब आलम

 

 

 

 

 

 

संतकबीरनगर-खलीलाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्याशी/प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार का पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने को है लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ आमजन को ठगा गया है तथा अपराध पर आजतक किसी भी प्रकार की लगाम नहीं लग पाया है ।इस दौरान बसपा प्रत्याशी द्वारा सेमरियावां विकास खंड के चोरहा में एक प्रतिष्ठान का उद्वाटन‌ भी किया गया ।इस दौरान वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बसपा प्रत्याशी ने कहा कि वह गरीबों तथा पिछड़ों के हित के लिए हर तरह संघर्ष करेंगे तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के सतत प्रयास करेंगे।बसपा प्रत्याशी आफताब आलम ने यह भी कहा कोरोना काल जैसी महामारी में लाखों लोगों की नौकरियां चली गयीं लोगों ने परिवार खो दिए लेकिन सरकार सिर्फ फाइलों में ढिंढोरा पीट कर अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में ऐसे परेशान और बेरोजगार लोगों को चिन्हित कर उनको रोजगार में मदद करेंगें। उन्होंने कहा कि उनका यह पूरा प्रयास कि जो लोग नौकरी और रोजगार की तलाश में यहां से गल्फ देशों तक मुसीबत उठाते हैं उन युवाओं को उनके हुनर के आधार रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम,जिला पंचायत सदस्य अख्तर अली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलामुल्लाह सिद्दीकी, तिलकराम, मसूद अहमद, शमशाद अहमद,अब्दुल‌ वहाब,महफूज अहमद समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!