सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर-सोमवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल बरदहिया बाजार में अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख-दर्द बांटा। प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व् जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया। पीड़ित व्यापारियों से मिलते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, व्यापारियों को उनकी छती-पूर्ति करने के लिए आम आदमी पार्टी हर संभव प्रयास करेगी। इसी क्रम में जिला महासचिव ने अग्नि पीड़ित व्यापारी अर्जुन सिंह, कौशाम्बी से मिलते हुए उनका ढांढस बंधाया और प्रशासन के आला अधिकारियों से व्यापारियों के सामान और महन्त पृथ्वी दास के आश्रम में हुई छति को आपदा प्रबंधक कोष के माध्यम से राहत पहुँचाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों के खून पसीने की कमाई है, जिसको पहले कोरोना काल ने तो अब इस अग्नि कांड ने काल का ग्रास बना लिया। इसकी जल्द से जल्द विवेचना कर राहत पहुँचाने का कार्य किया जाय। आम आदमी पार्टी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि सभी अग्नि पीड़ित परिवारो के साथ जल्द से जल्द न्याय हो। आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी महोदया से मिलकर व्यापारियों के हक़ की मांग रखेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, अम्बिका राय, ब्रह्मदेव सिंह, रजवंत यादव, शुभम वर्मा, अजय कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहें।

संतकबीरनगर-अग्नि पीड़ितों से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल,आपदा प्रबंधन के तहत जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता की करेंगे मांग

 

संतकबीरनगर-सोमवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल बरदहिया बाजार में अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका दुःख-दर्द बांटा। प्रतिनिधि मंडल की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व् जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया।
पीड़ित व्यापारियों से मिलते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, व्यापारियों को उनकी छती-पूर्ति करने के लिए आम आदमी पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।
इसी क्रम में जिला महासचिव ने अग्नि पीड़ित व्यापारी अर्जुन सिंह, कौशाम्बी से मिलते हुए उनका ढांढस बंधाया और प्रशासन के आला अधिकारियों से व्यापारियों के सामान और महन्त पृथ्वी दास के आश्रम में हुई छति को आपदा प्रबंधक कोष के माध्यम से राहत पहुँचाने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों के खून पसीने की कमाई है, जिसको पहले कोरोना काल ने तो अब इस अग्नि कांड ने काल का ग्रास बना लिया। इसकी जल्द से जल्द विवेचना कर राहत पहुँचाने का कार्य किया जाय।
आम आदमी पार्टी, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने कहा कि सभी अग्नि पीड़ित परिवारो के साथ जल्द से जल्द न्याय हो।
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी महोदया से मिलकर व्यापारियों के हक़ की मांग रखेगी।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, अम्बिका राय, ब्रह्मदेव सिंह, रजवंत यादव, शुभम वर्मा, अजय कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!