भाजपा में परिवारवाद नहीं है: आनन्द सिंह कलहंश

संतकबीरनगर:भाजपा खलीलाबाद देहात मण्डल की एक परिचयात्मक बैठक सोमवार को मगहर स्तिथ संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय में हुई जिसमें पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को सफल बनाने व संगठन व बूथ को मजबूत बनाने कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई । मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधानसभा चुनाव प्रभारी आनन्द सिंह कलहंश एवं अतिथि 313 विधानसभा खलीलाबाद से टिकट के प्रबल दावेदार वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी हैं।
परिचयात्मक बैठक को मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए खलीलाबाद विधानसभा प्रभारी आनन्द सिंह कलहंश ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है। पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश मिश्र ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर चुनावी मैदान में कदम रखती है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर विधानसभा व लोक सभा चुनावों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती हैं ऐसे कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष भगवान दास उपाध्याय रंजीत कन्नौजिया अतुल श्रीवास्तव मण्डल मंत्री संदीप मिश्र कांटे मण्डल अध्यक्ष रामनयन शर्मा जय प्रकाश चौधरी देवी लाल श्रीवास्तव प्रेम चन्द्र निषाद अजित कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।