2022 में उत्तर प्रदेश में इतिहास रचेगी कांग्रेस-डॉ अमरेन्द्र,313 विधानसभा खलीलाबाद
संत कबीर नगर! 313 विधानसभा,खलीलाबाद से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी डॉ अमरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद वासियो को छठ पर्व की शुभकामना दी।
राजस्थान में आये पंचायत चुनाव के नतीजों पर दिग्गज कांग्रेसी नेता ने कहा कि 494 में से 307 सीटों पर कांग्रेस की जीत एकतरफा जीत है, राजस्थान में अशोक गहलोत जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार की नीतियों को जनता स्वीकार कर रही है।इस जीत से देश भर के खास तौर पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और उनके उत्साह में भी बढोत्तरी होगी।
अपनी चुनावी तैयारियों पर चर्चा करते हुए कांग्रेसी नेता ने कहा कि मैं पिछले 15 वर्षो से कांग्रेस का प्राथमिक सदस्य हूँ, पार्टी की नीतियों पर अमल व विश्वास करते हुए इसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।अगर पार्टी आलाकमान ने 313 विधानसभा से उम्मीदवार बनाया और जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो कबीर की धरती पर 2022 में सबसे शानदार चुनाव होगा।