सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा नेता तड़के सुबह नगरपालिका क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे जहां उन्होंने व्रती माताओं और बहनों से आशीर्वाद ग्रहण करते हुए लोकमंगल की कामना की। भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने शुगर मिल, हनुमान गढ़ी, पुराना पक्का पोखरा माई समय महारानी,तथा स्टेशन पुरवा स्थित छठ घाट पर पहुंच कर व्रती माताओं, बहनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त खलीलाबाद विधानसभा वासियों,जनपदवासियों और प्रदेशवासियों समेत सभी छठ व्रतियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना माई छठ महारानी से करते हुए सभी को इस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उन्होंने सूर्य भगवान से खलीलाबाद विधानसभा वासियों के सुख- समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छठ का यह महापर्व समाज के सभी लोगों को एकजुट करता है। छठ पर्व हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराता है, साथ ही ये व्रत राम राज्य की परिकल्पना को भी सच साबित करता है क्योंकि इस दिन एक ही घाट पर सभी जातियां जुट कर पूजा करते हैं। कोई भेदभाव नही रहता, यह प्रकृति की पूजा का पर्व है। भाजपा नेता वैभव ने कहा कि विभिन्न त्योहार और पर्व हमे आपसी भाईचारे और प्रेम की सीख देते है तथा छठ का यह पर्व हमे पर्यावरण रक्षा की सीख देता है।

नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे “वैभव”, सभी के मंगल की कामना

संतकबीरनगर– भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर भाजपा नेता तड़के सुबह नगरपालिका क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे जहां उन्होंने व्रती माताओं और बहनों से आशीर्वाद ग्रहण करते हुए लोकमंगल की कामना की। भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने शुगर मिल, हनुमान गढ़ी, पुराना पक्का पोखरा माई समय महारानी,तथा स्टेशन पुरवा स्थित छठ घाट पर पहुंच कर व्रती माताओं, बहनों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने समस्त खलीलाबाद विधानसभा वासियों,जनपदवासियों और प्रदेशवासियों समेत सभी छठ व्रतियों के सुख,शांति और समृद्धि की कामना माई छठ महारानी से करते हुए सभी को इस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर उन्होंने सूर्य भगवान से खलीलाबाद विधानसभा वासियों के सुख- समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि छठ का यह महापर्व समाज के सभी लोगों को एकजुट करता है। छठ पर्व हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराता है, साथ ही ये व्रत राम राज्य की परिकल्पना को भी सच साबित करता है क्योंकि इस दिन एक ही घाट पर सभी जातियां जुट कर पूजा करते हैं। कोई भेदभाव नही रहता, यह प्रकृति की पूजा का पर्व है। भाजपा नेता वैभव ने कहा कि विभिन्न त्योहार और पर्व हमे आपसी भाईचारे और प्रेम की सीख देते है तथा छठ का यह पर्व हमे पर्यावरण रक्षा की सीख देता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!