सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के NH 28 स्थित सरैयां बाईपास तिराहे पर आयोजित स्वागत मंच से शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा यदि उनकी सरकार बनेगी तो बीए पास लड़को और लड़कियों को सरकारी नौकरी देंगे। बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गंगा की कसमें खाने वाले लोग भगवान राम को भी बेंच दिए। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल की सरकार में विकास के एक ईंट भी नही पड़े, कोई सड़क,पुल नही बने,गन्ना किसानों का कोई भला नही किया, उन्हें भुगतान नही मिला,अब जब चुनाव करीब आ गया है तब गन्ने की कीमत मे सरकार ने 05 ₹रु की बढोत्तरी कर उनके हित की बात कह रही है । सरकार को बेईमान करार देते हुए शिवपाल ने कहा कि सरकार बनने के पहले बड़े बड़े वायदे की थी लेकिन आज तक कोई वायदा पूरा न कर सकी, न तो खाते में 15 लाख आये और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला।बिजली बिल महंगी हो गयी।उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो 24 घण्टे बिजली जनता को दी जाएगी, 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी। बीए पास लड़को लड़कियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी अगर नौकरी नही दे सके तो उन्हें रोजगार के लिए 05 लाख रुपये हमारी सरकार देगी।

सरकार बनी तो बीए पास लड़कों और लड़कियों को मिलेगी सरकारी नौकरी-शिवपाल 

 

संतकबीरनगर जिले में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के NH 28 स्थित सरैयां बाईपास तिराहे पर आयोजित स्वागत मंच से शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा यदि उनकी सरकार बनेगी तो बीए पास लड़को और लड़कियों को सरकारी नौकरी देंगे। बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गंगा की कसमें खाने वाले लोग भगवान राम को भी बेंच दिए। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल की सरकार में विकास के एक ईंट भी नही पड़े, कोई सड़क,पुल नही बने,गन्ना किसानों का कोई भला नही किया, उन्हें भुगतान नही मिला,अब जब चुनाव करीब आ गया है तब गन्ने की कीमत मे सरकार ने 05 ₹रु की बढोत्तरी कर उनके हित की बात कह रही है । सरकार को बेईमान करार देते हुए शिवपाल ने कहा कि सरकार बनने के पहले बड़े बड़े वायदे की थी लेकिन आज तक कोई वायदा पूरा न कर सकी, न तो खाते में 15 लाख आये और न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला।बिजली बिल महंगी हो गयी।उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो 24 घण्टे बिजली जनता को दी जाएगी, 300 यूनिट फ्री बिजली मुहैया कराई जाएगी। बीए पास लड़को लड़कियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी अगर नौकरी नही दे सके तो उन्हें रोजगार के लिए 05 लाख रुपये हमारी सरकार देगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!