
मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद शिक्षामित्र,अनुदेशक रसोइया का मानदेय नहीं भुगतान।
प्राथमिक जुनियर स्कूलों में प्र अ पद पर शीघ्र हो पदोन्नति।
संतकबीरनगर।प्राथमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक गुरुवार को जुनियर हाई स्कूल खलीलाबाद में अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी और समस्त ब्लॉक के अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
पुरानी पेंशन शिक्षक ,कर्मचारी,अनुदेशक,शिक्षामित्र,आंगनबाड़ी और रसोइया से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशर्स मंच के आह्वान पर 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित
विशाल की रैली की सफलता पर रणनीति बनाई गई।सभी ब्लॉक के अध्यक्ष मंत्री और कोषाध्यक्ष को अधिकाधिक संख्या में शिक्षकों के भाग लेने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा की मुखमंत्री के निर्देश के बावजूद बेसिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्र ,अनुदेशक,रसोइया का मानदेय अब तक भुगतान नहीं किया गया।विद्यालय में बनने वाले एमडीएम की धनराशि भी नही भेजी गई है।स्कूल के शिक्षक परेशान हैं।
इस बैठक में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक और जुनियर में स अ पद पर वरिष्ठता सूची जारी कर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की गई।
शिक्षकों के एरियर,डीए,नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन कराने और जिनका सत्यापन आ गया है उन शिक्षकों बकाया वेतन के भुगतान की भी मांग की गई।
शिक्षकों की समस्या शिक्षामित्र अनुदेशक रसोइया के मानदेय भुगतान के से संबंधित समस्याओं का पत्रक डीएम और एडी बेसिक को भी दिया गया।
बैठक में ओम प्रकाश यादव मंत्री,के सी सिंह,जफीर अली , विजयनाथ यादव,मो आजम,राम शरण,उदय प्रताप,रामनाथ,शोएब अख्तर,विनोद कुमार यादव,,अखिलेश कुमार चंद,अरुण कुमार, कमाल अहमद,राम निहोर,राम करन,शोएब अहमद आदि बैठक में मौजूद रहे।
PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI