सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर की होगी रैली सेमरियावां।ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सुचारू रूप से तय समय में संपन्न कराना है।आगामी 22 और 23 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय रैली की तिथि जनपद से निश्चित की गई है। ब्लॉक स्तरीय खेल कूद रैली के आयोजन की तैयारी हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर गुरुवार के खंड शिक्षा अधिकारी ऋषि केश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।उन्होंने कहा कि शिक्षक 20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर की रैली संपन्न करें।न्याय पंचायत स्तर पर चयनित प्रतिभागी की सूची बीआरसी पर उपलब्ध करा दें।यही प्रतिभागी ब्लॉक रैली में प्रतिभाग कर सकेंगे।बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी शिक्षक का सहयोग अपेक्षित है। इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ,जुनियर शिक्षक संघ,पूर्व एबीआरसी शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापक ने अपने विचार रखे।बैठक में जफीर अली करखी,मो आजम,शोएब अख्तर,अब्दुर्रहीम,मनोज कुमार अनिल,परमात्मा पाठक,शमीम अहमद,राम निवास,फूल चंद,मेहताब अहमद,राम निहोर ,महिपाल कमाल अहमद,मनोज,इरफान अहमद,सुरजन गोंड,खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।     PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-22 और 23 नवंबर को होगी,ब्लॉकस्तरीय बेसिक बालक्रीड़ा प्रतियोगिता 

 

 

 

20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर की होगी रैली

सेमरियावां।ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता को सुचारू रूप से तय समय में संपन्न कराना है।आगामी 22 और 23 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय रैली की तिथि जनपद से निश्चित की गई है।
ब्लॉक स्तरीय खेल कूद रैली के आयोजन की तैयारी हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां पर गुरुवार के खंड शिक्षा अधिकारी ऋषि केश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।उन्होंने कहा कि शिक्षक 20 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर की रैली संपन्न करें।न्याय पंचायत स्तर पर चयनित प्रतिभागी की सूची बीआरसी पर उपलब्ध करा दें।यही प्रतिभागी ब्लॉक रैली में प्रतिभाग कर सकेंगे।बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सभी शिक्षक का सहयोग अपेक्षित है।
इस बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ,जुनियर शिक्षक संघ,पूर्व एबीआरसी शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापक ने अपने विचार रखे।बैठक में जफीर अली करखी,मो आजम,शोएब अख्तर,अब्दुर्रहीम,मनोज कुमार अनिल,परमात्मा पाठक,शमीम अहमद,राम निवास,फूल चंद,मेहताब अहमद,राम निहोर ,महिपाल कमाल अहमद,मनोज,इरफान अहमद,सुरजन गोंड,खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।

 

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!