सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बैंक चौराहे पर बीजेपी नेत्री व खलीलाबाद ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रमिला देवी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी,नगर महामंत्री मुरलीधर जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उर्मिला त्रिपाठी,क्षेत्रीय उपाध्यक्षा सुनीता अग्रहरी, कमलेश जायसवाल, विनय मिश्रा, देवी पाण्डेय,अनिल कुमार पांडे, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष भोला पांडे, महेंद्र पाण्डेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही धनघटा विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार सर्वेन्द्र कुमार भी इस शिविर में बढ़चढ़ कर सहभागिता की।सदस्यता शिविर का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने किया और ब्लॉक प्रमुख प्रमिला के नेतृत्व में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वोन्मुखी विकास का वादा भी करती है और उन वादों को पूरा करती है। कार्यकर्ताओं के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखती है। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी है इसलिए मैंने और प्रमुख जी ने सदस्यता लेने वाले लोगों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।जबकि प्रमुख प्रमिला ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में जहां चहुंओर विकास हुआ वहीं योगी सरकार में महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित है।

ब्लॉक प्रमुख “प्रमिला” की अगुवाई में लगा सदस्यता कैम्प

Leave a Reply

error: Content is protected !!