सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर- दुधारा थानाक्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मद गढ़ में बीती बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण गांव निवासी चन्द्रावती पत्नी स्व. बुद्धिराम चौहान का छप्पर का मकान जलकर खाक हो गया। आग के कारण घर में रखा सारा सामान,अनाज, कपड़े, चारपाई समेत चार हजार की नकदी एवं हजारों के जेवर जलकर खाक हो गयी।इस दौरान घर में बांधी गई भैंस भी आग के कारण गंभीररूप से झुलस गयी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया और झुलसे मवेशी को बाहर निकाला। पीड़ित विधवा महिला के अनुसार अगले कुछ माह बाद ही उसकी बेटी की शादी थी और आग के कारण बेटी की‌ शादी के रखा सामान भी जलकर खाक हो गया । ग्राम प्रधान शमीम अहमद द्वारा इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई। मौके पर पहुंच कर हल्का लेखपाल रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने स्थिति का आंकलन किया तथा सरकारी मदद का आश्वासन दिया ।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-आग से जला छप्पर का मकान,मवेशी झुलसा

 

 

संतकबीरनगर– दुधारा थानाक्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मद गढ़ में बीती बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण गांव निवासी चन्द्रावती पत्नी स्व. बुद्धिराम चौहान का छप्पर का मकान जलकर खाक हो गया। आग के कारण घर में रखा सारा सामान,अनाज, कपड़े, चारपाई समेत चार हजार की नकदी एवं हजारों के जेवर जलकर खाक हो गयी।इस दौरान घर में बांधी गई भैंस भी आग के कारण गंभीररूप से झुलस गयी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया और झुलसे मवेशी को बाहर निकाला।
पीड़ित विधवा महिला के अनुसार अगले कुछ माह बाद ही उसकी बेटी की शादी थी और आग के कारण बेटी की‌ शादी के रखा सामान भी जलकर खाक हो गया । ग्राम प्रधान शमीम अहमद द्वारा इसकी सूचना हल्का लेखपाल को दी गई।
मौके पर पहुंच कर हल्का लेखपाल रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने स्थिति का आंकलन किया तथा सरकारी मदद का आश्वासन दिया ।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!