सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       सेमरियावां-संतकबीरनगर- ब्लाक सभागार में बुधवार को भाजपा मंडल कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं‌ बूथ अध्यक्षों समेत शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसके मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला रहे। ।इस दौरान पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि चुनाव का समय है इसलिए उत्साह जरूरी है लेकिन‌ जनता के बीच में रहना‌ चाहिए।इस दौरान राज्यसभा सांसद ने बूथ अध्यक्षों से एक बूथ पर सौ सदस्यों की संख्या करने पर जोर दिया तथा उसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में सबसे अधिक सहभागिता पदाधिकारियों तथा कार्यकर्त्ताओं की होती है। उन्होंने 30 नवंबर तक तय समय सीमा के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान तथा मतदाता बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने सेक्टर अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों‌ तथा शक्ति केंद्र के प्रभारियों के बीच तालमेल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तथा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनता के बीच बताना‌ होगा। उन्होंने कहा कि उनके वित्तमंत्री के रहते हुए जन-धन का खाता खोला खोला गया था तब विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था लेकिन आज इन्हीं जन-धन खातों में डेढ़ लाख करोड़ रूपये हैं आज सरकारी योजनाओं का पूरा पैसा जन-धन खातों में सीधे पहुंचता है और कमीशनखोरी पर लगाम लग गया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में पूरे विश्व तबाह हो गया मृत्यु दर बहुत अधिक रही लेकिन भारत में यह काफी कम रही। उन्होंने कहा कि पहले भारत विदेशों से टीका मंगवाता था और आज भारत कोरोना वैक्सीन दूसरे देशों को सप्लाई करता है यह केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दूरदर्शिता का नतीजा है। विपक्षीदल सपा पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप ने शिलान्यास किया जनता को उल्लू बनाया लेकिन उसको पूरा किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने‌। उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं का प्रचार डोर टू डोर करें। जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव‌ जीतेंगे उन्होंने कहा बूथ से ही विधानसभा चुनाव फतह होगा। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया गया।बैठक के दौरान पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर जोर दिया गया एवं बूथ अध्यक्षों को सदस्यता बढ़ाने का निर्देश दिया गया एवं मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर‌ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसागर चौधरी ने किया तथा महामंत्री चंद्रशेखर प्रजापति ने किया।इसके पूर्व मुख्यातिथि का भाजपा नेता अंकुरराज तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी समेत अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।मुख्यरूप से इस दौरान पूर्व सांसद अष्ठभुजा शुक्ल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सत्यपालपाल, अखिलेंद्र प्रताप, अनिरूद्ध शुक्ला, आनंद सिंह कलहंस,अनिल पांडेय, कौशलेश सिंह,पुरोषोत्तम गुप्ता,चंदन जयसवाल,अमित श्रीवास्तव,संतलाल मौर्य,एजाज अहमद,पंकज कुमार,अर्जुन प्रसाद,बहरैची लाल,प्रभुनाथ, गोविंद कुमार जयसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

संतकबीरनगर-पूर्व केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

 

 

 

सेमरियावां-संतकबीरनगर- ब्लाक सभागार में बुधवार को भाजपा मंडल कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों एवं‌ बूथ अध्यक्षों समेत शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की बैठक हुई।जिसके मुख्यातिथि पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला रहे।

।इस दौरान पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि चुनाव का समय है इसलिए उत्साह जरूरी है लेकिन‌ जनता के बीच में रहना‌ चाहिए।इस दौरान राज्यसभा सांसद ने बूथ अध्यक्षों से एक बूथ पर सौ सदस्यों की संख्या करने पर जोर दिया तथा उसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में सबसे अधिक सहभागिता पदाधिकारियों तथा कार्यकर्त्ताओं की होती है। उन्होंने 30 नवंबर तक तय समय सीमा के भीतर सदस्यता अभियान पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान तथा मतदाता बनाने का कार्य तेजी के साथ पूरा करना होगा। उन्होंने सेक्टर अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों‌ तथा शक्ति केंद्र के प्रभारियों के बीच तालमेल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की तथा प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों को जनता के बीच बताना‌ होगा। उन्होंने कहा कि उनके वित्तमंत्री के रहते हुए जन-धन का खाता खोला खोला गया था तब विपक्षियों ने मजाक उड़ाया था लेकिन आज इन्हीं जन-धन खातों में डेढ़ लाख करोड़ रूपये हैं आज सरकारी योजनाओं का पूरा पैसा जन-धन खातों में सीधे पहुंचता है और कमीशनखोरी पर लगाम लग गया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में पूरे विश्व तबाह हो गया मृत्यु दर बहुत अधिक रही लेकिन भारत में यह काफी कम रही। उन्होंने कहा कि पहले भारत विदेशों से टीका मंगवाता था और आज भारत कोरोना वैक्सीन दूसरे देशों को सप्लाई करता है यह केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की दूरदर्शिता का नतीजा है। विपक्षीदल सपा पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आप ने शिलान्यास किया जनता को उल्लू बनाया लेकिन उसको पूरा किया भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने‌। उन्होंने कहा कि जनहित की योजनाओं का प्रचार डोर टू डोर करें।
जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव‌ जीतेंगे उन्होंने कहा बूथ से ही विधानसभा चुनाव फतह होगा।
इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया गया।बैठक के दौरान पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर जोर दिया गया एवं बूथ अध्यक्षों को सदस्यता बढ़ाने का निर्देश दिया गया एवं मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर‌ दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसागर चौधरी ने किया तथा महामंत्री चंद्रशेखर प्रजापति ने किया।इसके पूर्व मुख्यातिथि का भाजपा नेता अंकुरराज तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी समेत अन्य नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।मुख्यरूप से इस दौरान पूर्व सांसद अष्ठभुजा शुक्ल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सत्यपालपाल, अखिलेंद्र प्रताप, अनिरूद्ध शुक्ला, आनंद सिंह कलहंस,अनिल पांडेय, कौशलेश सिंह,पुरोषोत्तम गुप्ता,चंदन जयसवाल,अमित श्रीवास्तव,संतलाल मौर्य,एजाज अहमद,पंकज कुमार,अर्जुन प्रसाद,बहरैची लाल,प्रभुनाथ, गोविंद कुमार जयसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!