सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संतकबीरनगर- जिले के तमाम सोशल मीडिया ग्रुपो में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी का एक ऑडियो जमकर वॉयरल हो रहा है। यह ऑडियो कुल 35 सेकेंड का है जिसमे भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी प्रधानमंत्री मंत्री के गोरखपुर आगमन को लेकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते नजर आ रहे है। वॉयरल हुए 35 सेकेंड के ऑडियो में वैभव क्या कह रहे हैं उसकी एक एक लाइन हम शब्दो मे लिखकर प्रस्तुत कर रहें है......
वॉयरल ऑडियो में वैभव चतुर्वेदी कह रहे हैं कि "नमस्ते नमस्कार मैं वैभव चतुर्वेदी खलीलाबाद के विकास पथ पर भाजपा का एक छोटा सा सिपाही। दोस्तों आगामी 07 दिसंबर को हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने एवं बहुप्रतीक्षित एम्स संस्थान को पूर्वांचल को देने आ रहे हैं। मैं तो गोरखपुर जा रहा हूं ! आप भी पूर्वांचल के इस विकास यज्ञ में अपनी उपस्थिति की आहुति अवश्य दें। अपने नेता के साथ खड़े हो। माननीय  मोदी जी और योगी जी के हाथों को मजबूत करें। 07 दिसंबर चलो गोरखपुर !!
वॉयरल ऑडियो में वो जिस तरह से लोगों से गोरखपुर पहुंचने की अपील कर रहे हैं उसको लेकर हमारे संवाददाता शैलेश सिंह ने उनसे वॉयरल ऑडियो को लेकर टेलीफोनिक वार्ता की जिसमे उन्होंने ये स्वीकार किया वॉयरल ऑडियो में आवाज उन्ही की है जो 35 सेकेंड की है। उन्होंने ये भी बताया कि पीएम मोदी के गोरखपुर आगमन तिथि पर वो हजारों की संख्या लेकर गोरखपुर प्रधानमंत्री को सुनने जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी को अबतक का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री करार देते हुए वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश जिस प्रगति पर खड़ा है वो आदरणीय मोदी जी की ही देन है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीबो के लिए अनगिनत योजनायें चलाई, देश की सीमाएं सुरक्षित है,भारत को विश्व गुरु की पहचान मोदी जी की ही देन है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में बन्द हुआ पूर्वांचल का इकलौता फर्टिलाइजर कारखाना आज यदि चालू हो सका तो उसके पीछे हमारे आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री की ही सोंच है।उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी परमपूज्य योगी जी महाराज के प्रयासों का ही ये नतीजा है कि पूर्वांचल को पहला एम्स मिला जिसका लाभ पूरे पूर्वांचल को होगा। आपको बता दें कि गोरखपुर में आ रहे पीएम मोदी को लेकर उत्साहित वैभव चतुर्वेदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मंडलों पर बैठक किये वहीं अब ऑडियो सन्देश वॉयरल कर लोगों से गोरखपुर पहुंचने की अपील कर रहें हैं।

सोशल मीडिया में वॉयरल हुआ BJP नेता “वैभव” का ऑडियो, जाने क्या है मामला?

संतकबीरनगर– जिले के तमाम सोशल मीडिया ग्रुपो में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी का एक ऑडियो जमकर वॉयरल हो रहा है। यह ऑडियो कुल 35 सेकेंड का है जिसमे भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी प्रधानमंत्री मंत्री के गोरखपुर आगमन को लेकर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते नजर आ रहे है। वॉयरल हुए 35 सेकेंड के ऑडियो में वैभव क्या कह रहे हैं उसकी एक एक लाइन हम शब्दो मे लिखकर प्रस्तुत कर रहें है……
वॉयरल ऑडियो में वैभव चतुर्वेदी कह रहे हैं कि “नमस्ते नमस्कार मैं वैभव चतुर्वेदी खलीलाबाद के विकास पथ पर भाजपा का एक छोटा सा सिपाही। दोस्तों आगामी 07 दिसंबर को हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने एवं बहुप्रतीक्षित एम्स संस्थान को पूर्वांचल को देने आ रहे हैं। मैं तो गोरखपुर जा रहा हूं ! आप भी पूर्वांचल के इस विकास यज्ञ में अपनी उपस्थिति की आहुति अवश्य दें। अपने नेता के साथ खड़े हो। माननीय  मोदी जी और योगी जी के हाथों को मजबूत करें। 07 दिसंबर चलो गोरखपुर !!
वॉयरल ऑडियो में वो जिस तरह से लोगों से गोरखपुर पहुंचने की अपील कर रहे हैं उसको लेकर हमारे संवाददाता शैलेश सिंह ने उनसे वॉयरल ऑडियो को लेकर टेलीफोनिक वार्ता की जिसमे उन्होंने ये स्वीकार किया वॉयरल ऑडियो में आवाज उन्ही की है जो 35 सेकेंड की है। उन्होंने ये भी बताया कि पीएम मोदी के गोरखपुर आगमन तिथि पर वो हजारों की संख्या लेकर गोरखपुर प्रधानमंत्री को सुनने जाएंगे।प्रधानमंत्री मोदी को अबतक का सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री करार देते हुए वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि आज देश जिस प्रगति पर खड़ा है वो आदरणीय मोदी जी की ही देन है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गरीबो के लिए अनगिनत योजनायें चलाई, देश की सीमाएं सुरक्षित है,भारत को विश्व गुरु की पहचान मोदी जी की ही देन है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में बन्द हुआ पूर्वांचल का इकलौता फर्टिलाइजर कारखाना आज यदि चालू हो सका तो उसके पीछे हमारे आदरणीय यशस्वी प्रधानमंत्री की ही सोंच है।उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी परमपूज्य योगी जी महाराज के प्रयासों का ही ये नतीजा है कि पूर्वांचल को पहला एम्स मिला जिसका लाभ पूरे पूर्वांचल को होगा। आपको बता दें कि गोरखपुर में आ रहे पीएम मोदी को लेकर उत्साहित वैभव चतुर्वेदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मंडलों पर बैठक किये वहीं अब ऑडियो सन्देश वॉयरल कर लोगों से गोरखपुर पहुंचने की अपील कर रहें हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!