सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     बस्ती-रूधौली तहसील के मथुरापुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर की बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया तथा कहा इस सरकार ने जाति-पाति और धर्म के नाम पर लोगों को सिर्फ बांटने का काम किया है ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के साथ सभी दलों के लोग लगातार जुट रहे हैं इससे यही साबित होता है कि इस बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।वहीं पूर्व विधायक दूधराम ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग परेशान हैं अपने पूरे कार्यकाल के दौरान भाजपा ने लोगों को बांटने का काम किया है तथा विकास कार्यों के नाम पर जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ पूर्व में सपा सरकार द्वारा शुरू किए गये जनहित कार्यों का फीता काटती रही।इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह पूर्वर्ती सपा सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों से लोगों को अवगत कराएं तथा मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुटने की अपील की गई।मुख्यरूप से इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मो.उमर, मोहम्मद नसीम खान,डब्लू चौधरी,बद्री यादव तथा सुहेल चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।   PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

मथुरापुर चौराहे पर आयोजित हुई सपा की बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक

 

 

बस्ती-रूधौली तहसील के मथुरापुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर की बूथ एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को जनविरोधी बताया तथा कहा इस सरकार ने जाति-पाति और धर्म के नाम पर लोगों को सिर्फ बांटने का काम किया है ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के साथ सभी दलों के लोग लगातार जुट रहे हैं इससे यही साबित होता है कि इस बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।वहीं पूर्व विधायक दूधराम ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग परेशान हैं अपने पूरे कार्यकाल के दौरान भाजपा ने लोगों को बांटने का काम किया है तथा विकास कार्यों के नाम पर जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ पूर्व में सपा सरकार द्वारा शुरू किए गये जनहित कार्यों का फीता काटती रही।इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह पूर्वर्ती सपा सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों से लोगों को अवगत कराएं तथा मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरे मनोयोग से जुटने की अपील की गई।मुख्यरूप से इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष मो.उमर, मोहम्मद नसीम खान,डब्लू चौधरी,बद्री यादव तथा सुहेल चौधरी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

PUBLISH BY MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

error: Content is protected !!